{"_id":"5bd38ec4bdec22694517d642","slug":"18-mlas-of-aiadmk-to-challenge-disqualification-decision-in-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोग्यता के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे अन्नाद्रमुक के 18 विधायक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अयोग्यता के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे अन्नाद्रमुक के 18 विधायक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
Updated Sat, 27 Oct 2018 03:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्नाद्रमुक के बागी नेता टीटीवी दिनाकरन गुट के 18 अयोग्य विधायकों ने मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का फैसला किया है। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को मद्रास हाई कोर्ट ने इन विधायकों की अयोग्यता को बरकरार रखते हुए तमिलनाडु विधानसभा के स्पीकर पी. धनपाल के फैसले को सही बताया था। अन्नाद्रमुक की शिकायत पर पिछले साल स्पीकर ने दलबदल कानून के तहत 18 बागी विधायकों की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी थी।
विज्ञापन
अयोग्य करार दिए गए विधायक थंगा तमिलसेल्वन ने कहा कि हमारे वकील कहते हैं कि मद्रास हाई कोर्ट के फैसले में कुछ कमियां हैं। उन्होंने बताया कि 30 से 90 दिनों के भीतर हम इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में ले जाएंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि हम दुनिया को बताना चाहते हैं कि विधायकों की सदस्यता रद्द करने का स्पीकर फैसला गलत था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को आए कोर्ट के फैसले के बाद दिनाकरन ने कहा था कि यह हमारे लिए झटका नहीं है। यह एक अनुभव है, हम स्थिति का सामना करेंगे। इन विधायकों के साथ बैठक के बाद कार्रवाई का भविष्य तय किया जाएगा।
विज्ञापन