फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   18 February 2026 major events

आज के दिन: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा का भारत दौरा, टी20 विश्वकप में भारत का मुकाबला नीदरलैंड से

Wed, 18 Feb 2026 06:16 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 18 Feb 2026 06:16 AM IST
सार

नमस्कार! आज है बुधवार 18 फरवरी। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
18 February 2026 major events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 18 फरवरी 2026 को शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। बुधवार को ब्राजील के राष्ट्रपति भारत के दौरे पर आएंगे। वहीं, यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी। टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण में भारत अहमदाबाद में अपना आखिरी मुकाबला नीदरलैंड से खेलेगा। 

विज्ञापन

 

ब्राजील के राष्ट्रपति का भारत दौरा

शुरुआत ब्राजील के राष्ट्रपति के दौरे से। राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा बुधवार से चार दिन के भारत दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दिल्ली में आयोजित एआई समिट में भाग लेंगे। ब्राजील के राष्ट्रपति के साथ अब तक सबसे बड़े प्रतिनिधिमंडल भी होगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस दौरान दोनों देशों के बीच फार्मा, खनिज और विमानन क्षेत्र में कई अहम समझौते होने की उम्मीद है। दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा और कृषि जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम तय किए गए हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशाखापत्तनम दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को दौरा विशाखापत्तनम के दौरे पर रहेंगी। यहां वे प्रमुख नौसैनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी। इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू कार्यक्रम में राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू भी शामिल होंगे।

विज्ञापन

गृह मंत्री का बंगाल दौरा

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह बुधवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर रहेंगे। वे मायापुर जाएंगे, जहां इस्कॉन मंदिर में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 

प्रियंका गांधी का असम दौरा

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार से असम के दो दिन के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान पार्टी की कई बैठकों में शामिल होंगी। असम में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह दौरा अहम माना जा रहा है।  

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी। 52.30 लाख से अधिक छात्र 8033 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। बोर्ड ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही सख्त नकल-रोधी नियम लागू रहेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों एआई सम्मेलन में शामिल होंगे

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत दौरे पर हैं। इस बीच वे बुधवार को दोपहर 1 बजे एआई सम्मेलन में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। इसका मकसद जिम्मेदार एआई शासन, नवाचार तंत्र, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, जलवायु-जागरुक प्रौद्योगिकी और उभरती प्रौद्योगिकियों तक समान पहुंच पर संवाद को बढ़ावा देना है।

भोजशाला मंदिर पर सुनवाई

धार भोजशाला मंदिर व कमाल मौला मस्जिद परिसर से जुड़े मामले पर बुधवार को सुनवाई होगी।22 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट को निर्देश दिया था कि एएसआई द्वारा सीलबंद लिफाफे में जमा की गई वैज्ञानिक सर्वे रिपोर्ट को खोला जाए। इसके बाद यह मामला बीते सोमवार को पहली बार हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए लगा था। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

विक्रम भट्ट से जुड़े एक मामले पर सुनवाई 

विक्रम भट्ट से जुड़े मामले पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। दरअसल, 17 नवंबर को उदयपुर में विक्रम भट्ट समेत 8 लोगों के खिलाफ 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया था। आरोप है कि उनकी पत्नी की बायोपिक बनाने के नाम पर यह रकम ली गई। ( संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विश्व कप में भारत अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलेगा
टी20 विश्व कप 2026 में बुधवार शाम सात बजे भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबला होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुका है। वहीं, नीदरलैंड को सुपर-8 की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए यह मुकाबला जीतना ही होगा। हालांकि, इस मैच से पहले होने वाले पाकिस्तान और नमीबिया के मुकाबले में अगर पाकिस्तान जीत जाता है तो नीदरलैंड मुकाबला शुरू होने से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। बुधवार को विश्व कप के कुल तीन मुकालबे होने हैं। दिन का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका और यूएई  के बीच सुबह 11 बजे से दिल्ली में खेला जाएगा। दूसरा मैच दोपहर 3 बजे से पाकिस्तान और नामीबिया के बीच कोलंबो में खेला जाएगा।  (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed