{"_id":"5f18d5672d20244f5e7549c0","slug":"17-thousand-patients-in-one-day-andhra-pradesh-leads-in-southern-states","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दक्षिणी राज्यों में एक दिन में 17 हजार मरीज आंध्र प्रदेश सबसे आगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दक्षिणी राज्यों में एक दिन में 17 हजार मरीज आंध्र प्रदेश सबसे आगे
Thu, 23 Jul 2020 05:40 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, चेन्नई
अमर उजाला नेटवर्क, चेन्नई
Published by: अवधेश कुमार
Updated Thu, 23 Jul 2020 05:40 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
देश के दक्षिणी राज्यों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में बुधवार को रिकॉर्ड सबसे अधिक 17, 696 मरीज मिले। आंध्र प्रदेश 6,045 मरीजों के साथ सबसे आगे जबकि 5,849 मरीजों के साथ तमिलनाडू दूसरे नंबर पर रहा। कर्नाटक में 4,764 लोगों में वायरस मिला इसमें से 2050 राजधानी बेंगलुरु में मिले। केरल में संक्रमण पर नियंत्रण के बाद अचानक 1038 लोगों में वायरस की पुष्टि होने से खलबली मच गई। केरल में अब तक 45 लोगों की मौत हुई है और कुल संक्रमितों की संख्या 15,032 हो गई है।
आंध्र प्रदेश में छह हजार हुए ठीक
आंध्र प्रदेश में बुधवार को 6,494 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई जबकि 65 मरीजों की मौत हो गई। अब तक यहां कुल 64,713 मामले सामने आए हैं और मृतकों की संख्या 823 हो गई है। राज्य में 31,763 एक्टिव केस हैं और अब तक 32,127 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण की दर 4.51 फीसदी जबकि ठीक होने की दर 49.65 फीसदी रही। सत्ताधारी विधायक भी कोरोना की चपेट में आए हैं। अब तक कुल सात विधायक वायरस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

Trending Videos
कश्मीर में छह दिन लॉकडाउन, मणिपुर में 14 दिन का कर्फ्यू
जम्मू-कश्मीर में बढ़ते मामले को देख बांदीपोरा को छोड़ कश्मीर घाटी में 27 जुलाई की सुबह छह बजे तक लॉकडाउन लगाया गया है। उधर, मणिपुर में बृहस्पतिवार दो बजे से अगले 14 दिनों के लिए कर्फ्यू लगाया गया है। आवश्यक सेवाओं को इन प्रतिबंधों से बाहर रखा गया है।