{"_id":"5cfbc677bdec22072f0a17a7","slug":"17-councilors-of-darjeeling-joined-in-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"दार्जीलिंग के 17 पार्षद भाजपा में शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दार्जीलिंग के 17 पार्षद भाजपा में शामिल
Sat, 08 Jun 2019 08:31 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 08 Jun 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
दार्जीलिंग के 17 पार्षद भाजपा में शामिल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दार्जीलिंग नगर निगम के 17 पार्षद शनिवार को भाजपा में शामिल हो गये जिससे स्थानीय निकाय में भाजपा को बहुमत मिल गया है।
भाजपा नेता मुकुल रॉय ने पार्षदों को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराने के बाद संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। रॉय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जनप्रतिनिधियों और उनके समर्थकों का उत्पीड़न करने के लिए पुलिस के इस्तेमाल का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा, "राज्य में लोकतंत्र बचाने की हमारी लड़ाई जारी है। लोकसभा चुनाव में जनादेश मुख्यमंत्री के खिलाफ था, लेकिन अब वह भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को परेशान करने के लिए पुलिस राज का इस्तेमाल कर रही हैं।"
रॉय ने कहा कि 32 सदस्यीय दार्जीलिंग नगर निगम में भाजपा अब बहुमत में है। निगम की दो सीटें खाली हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा आने वाले दिनों में यहां बड़ा प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
राज्य के पार्टी मामलों के प्रभारी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन पर अनेक संस्थाओं पर हमले का आरोप लगाया।
दार्जीलिंग से सांसद राजू बिस्ता ने कहा कि राज्य में खासकर उत्तर बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को हुए नुकसान के लिए पुलिस क्षेत्र में भाजपा के लोगों को परेशान कर रही है।