फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   16-year-old boy commits suicide after his mother denied him from playing games on mobile phone

Video Game Row: वीडियो गेम की वजह से लखनऊ के बाद मुंबई में मौत, मां ने खेलने से किया मना तो नाबालिग ने दी जान

Thu, 09 Jun 2022 06:48 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 09 Jun 2022 06:48 PM IST
सार

मुंबई में एक 16 वर्षीय लड़के को उसकी मां ने मोबाइल फोन पर गेम खेलने से मना किया तो उसने आत्महत्या कर ली। मृतक बच्चे का एक सुसाइड नोट मिला है।

विज्ञापन
16-year-old boy commits suicide after his mother denied him from playing games on mobile phone
युवक ने की आत्महत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

वीडियो गेम की दीवानगी अब पागलपन में बदल रही है। पबजी जैसे बैटलग्राउंड गेम बच्चों के दिमाग पर कितना गहरा प्रभाव डाल रहे हैं, इसका अंदाजा हाल में हुई कई घटनाओं से आसानी से लग जाता है। ताजा मामला महाराष्ट्र का है। यहां जब एक 16 वर्षीय लड़के को उसकी मां ने मोबाइल फोन पर गेम खेलने से मना किया तो उसने आत्महत्या कर ली। मृतक बच्चे का एक सुसाइड नोट मिला है। डिंडोशी पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि उसका शव मलाड और कांदिवली स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया।

विज्ञापन


लखनऊ में बेटे ने कर दी थी मां की हत्या
गौरतलब है कि बीते दिन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। लखनऊ में पबजी गेम के आदी नाबालिग बेटे ने मां साधना सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं वह उसके शव के साथ दो दिन व तीन रात तक घर में रहा। आरोपी बेटे ने छोटी बहन को धमकी दी कि अगर पुलिस या किसी को बताया तो उसे भी मार देगा। मंगलवार को जब बदबू फैलने लगी तो कहानी गढ़ी और पिता को सूचना दी। जिस पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं नाबालिग बेटे से पूछताछ की तो सारी हकीकत सामने आ गई। 
विज्ञापन


इंदौर में युवक ने कर ली थी आत्महत्या
ऐसा ही एक मामला इंदौर में सामने आया था। इंदौर में एक 23 साल के लड़के ने ऑनलाइन गेम के चक्कर में आत्महत्या कर ली थी। रिपोर्ट के मुताबिक मूसाखेड़ी के बसंत नाम के एक लड़का ऑनलाइन गेम के चक्कर में भारी कर्ज में डूब गया था जिसके बाद उसने मौत को गले लगा लिया। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने गेम में बहुत पैसे हारे हैं। इस वजह से सुसाइड कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed