फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   16 wagons of goods train derailed in Assam Many trains canceled some diverted Lates Updates

Goods Train Derailed: असम में मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतरे; कई ट्रेन रद्द, कुछ का मार्ग बदला

Wed, 07 Jun 2023 10:54 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 07 Jun 2023 10:54 PM IST
सार

तीन जून को कोकराझार रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेन का इंजन और दो अन्य बोगियां शेष आठ बोगियों से अलग हो गईं थी और करीब 600 मीटर तक चलती रहीं। गनीमत रही कि ट्रेन की गति धीमी होने और यात्रियों के नहीं होने के कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया था।

विज्ञापन
16 wagons of goods train derailed in Assam Many trains canceled some diverted Lates Updates
कोयले से लदी ट्रेन के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम में कामाख्या-ग्वालापारा टाउन सेक्शन के शिंगरा स्टेशन पर बुधवार को मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना पूर्वोत्तर सीमा रेल के रंगिया मंडल के अंतर्गत हुई। बताया जा रहा है कि इंजन छह-सात डिब्बों के साथ ही कई मीटर दूर तक चलता रहा। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस कारण कुछ ट्रेनों को रद्द, आंशिक रद्द या मार्ग परिवर्तन किया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन से कई डिब्बे पटरी से उतर गए, जिनमें से लगभग 15 से 16 पूरी तरह से अलग हो गए और अलग हो गए। हादसे के वक्त ट्रेन कोयले की ढुलाई कर रही थी। घटना के बाद ट्रेन का इंजन केवल छह-सात डिब्बों के साथ लगभग 200 मीटर आगे चलती रही। ट्रेन में कुल 60 बोगियां थीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि तीन जून को कोकराझार रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेन का इंजन और दो अन्य बोगियां शेष आठ बोगियों से अलग हो गईं थी और करीब 600 मीटर तक चलती रहीं। गनीमत रही कि ट्रेन की गति धीमी होने और यात्रियों के नहीं होने के कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया था।
 

विज्ञापन

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे बताया कि इसके कारण कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, कुछ को आंशिक रद्द कर दिया गया है और कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है।
 

रद्द ट्रेने : ट्रेन संख्या 15602 गुवाहाटी-धुबड़ी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 05020 गुवाहाटी-मेंदीपथार स्पेशल और ट्रेन संख्या 07524 गुवाहाटी-न्यू बंगाईगांव डेमू स्पेशल 07 जून 2023 को रद्द कर दी गई।
 

आंशिक रद्द ट्रेनें: ट्रेन सं. 15418 सिलघाट टाउन-अलीपुरद्वार राज्यरानी एक्सप्रेस की यात्रा का संक्षिप्त गंतव्य गुवाहाटी में किया गया है। यह गुवाहाटी एवं अलीपुरद्वार जंक्शन के बीच रद्द रहेगी। इसी तरह से ट्रेन संख्या 02502 अगरतला-कोलकाता स्पेशल ट्रेन का कामाख्या-रंगिया-न्यू बंगाईगांव मार्ग बदला गया। इसके साथ ही ट्रेन संख्या 19615 उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 07030 सिकंदराबाद-अगरतला स्पेशल और ट्रेन संख्या 07046 सिकंदराबाद - डिब्रुगढ़ स्पेशल और ट्रेन संख्या 13248 राजेंद्र नगर-कामाख्या कैपिटल एक्सप्रेस का मार्ग बदला गया है। 
 

ये ट्रेनें भी रहेंगी रद्द
इसके अलावा हाल ही में ओडिशा में हुई दुर्घटना के कारण आठ जून को डिब्रुगढ़ से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 07047 डिब्रुगढ़-सिकंदराबाद स्पेशल डिब्रुगढ़ और सिकंदराबाद के बीच रद्द रहेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 15601 धुबड़ी-गुवाहाटी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 05019 मेंदीपथार-गुवाहाटी स्पेशल, ट्रेन संख्या 07523 न्यू बंगाईगांव-गुवाहाटी डेमू स्पेशल आठ जून को को रद्द रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed