फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   16 citizens arrived in India after nine months from Nigeria and Guinea accused for oil theft

India: नाइजीरिया और गिनी से नौ महीने बाद भारत पहुंचे 16 नागरिक, तेल चोरी के आरोप में विदेशी जेल में बंद थे

Sun, 11 Jun 2023 08:00 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 11 Jun 2023 08:00 PM IST
सार

अधिकारी ने बताया कि कैदियों को पहले गिनी में बंदी बनाया गया था, जिन्हें बाद में नाइजीरिया भेज दिया गया। शिप और उसके कर्मचारी तेल चोरी सहित कई मामलों में अपराधी हैं। कई दौर की वार्ताओं के बाद कर्मचारियों के ऊपर से सभी आरोप हटा दिए गए और शिप को भी अर्थदंड वसूलने के बाद छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
16 citizens arrived in India after nine months from Nigeria and Guinea accused for oil theft
नागरिकों को छुड़ाते हुए भारतीय नौ सेना। - फोटो : ANI

विस्तार

नाइजीरिया और इक्वेटोरियल गिनी में नौ महीने से बंदी रहे 16 भारतीय नागरिक अपने वतन लौट आए हैं। दोनों देशों की सरकार के बीच कई दौर की वार्ताओं के बाद भारतीय नागरिकों को रिहा किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि तेल का टैंकर एमटी हिरोइक इडुन और उसके 26 सदस्य दोनों देशों में पिछले अगस्त से बंदी हैं। इन्हीं 26 लोगों में से 16 लोग भारतीय नागरिक थे। 

विज्ञापन

पढ़िए परा मामला
अधिकारी ने बताया कि कैदियों को पहले गिनी में बंदी बनाया गया था, जिन्हें बाद में नाइजीरिया भेज दिया गया। शिप और उसके कर्मचारी तेल चोरी सहित कई मामलों में अपराधी हैं। कई दौर की वार्ताओं के बाद कर्मचारियों के ऊपर से सभी आरोप हटा दिए गए और शिप को भी अर्थदंड वसूलने के बाद छोड़ दिया गया। केस में जुटे अधिकारी लगातार दोनों देशों के संपर्क में थे। अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार ने गिनी और नाइजीरिया में अपने मिशन, द्विपक्षीय बैठकों में मामले को उठाया था। विदेश मंत्रालय ने भी कई स्तर पर भारतीय नागरिकों की रिहाई के लिए काम किया। नाइजीरियन सरकार के हस्तक्षेप के बाद कर्मियों को बंदी गृह में न ले जाकर उन्हें जहाज पर ही रहने दिया। उनके लिए खाने की व्यवस्था भी की गई। कर्मियों को नाइजीरियन सरकार ने समय-समय पर परिवार से बात करने की अनुमति भी दी थी। कानूनी प्रतिनिधित्व के लिए भारत सरकार ने शिपिंग कंपनी के साथ काम किया।

विज्ञापन

भारत पहुंचकर यह बोले लोग
भारत लौटे 16 नागरिकों में से एक विजिथ ने कहा कि भारत सरकार ने काफी मेहनत की है। वहां रहना हमारे लिए काफी खतरनाक था। लेकिन भारत सरकार ने हमारे लिए काफी मेहनत की। उन्होंने हमें भारत पहुंचाने के लिए काफी प्रयास किए हैं। मैं विदेश मंत्रालय, भारत सरकार और भारतीय राजदूत जी बालासुब्रमण्यम को शुक्रिया कहता हूं। वहीं दूसरे नागरिक सानू जोश ने कहा कि मैं भारत आकर बहुत खुश हूं। भारत सरकार के कारण ही मैं अपने शहर, अपने घर, अपने परिवार और अपने बच्चों के साथ हूं। हमारे साथ बहुत अनहोनी हुई है। लेकिन सरकार हर पल साथ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed