{"_id":"62e172b29631a52a6c4a63b7","slug":"16-cases-of-influenza-a-h1n1-or-swine-flu-have-been-detected-in-nagpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Swine Flu: कोरोना के बीच महाराष्ट्र में स्वाइन फ्लू की दस्तक, नागपुर में 16 मामले आए सामने","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Swine Flu: कोरोना के बीच महाराष्ट्र में स्वाइन फ्लू की दस्तक, नागपुर में 16 मामले आए सामने
Wed, 27 Jul 2022 10:45 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 27 Jul 2022 10:45 PM IST
सार
इस साल नागपुर में इन्फ्लूएंजा ए (H1N1) या स्वाइन फ्लू के कुल 20 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 16 मरीज नागपुर नगर निगम सीमा के हैं।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के बीच महाराष्ट्र में स्वाइन फ्लू के मामले भी सामने आने लगे हैं। नागपुर में इन्फ्लूएंजा ए (H1N1) या स्वाइन फ्लू के 16 मामलों का पता चला है। नागपुर नगर निगम के जनसंपर्क विभाग ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
इस साल नागपुर में इन्फ्लूएंजा ए (H1N1) या स्वाइन फ्लू के कुल 20 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 16 मरीज नागपुर नगर निगम सीमा के हैं और 4 मरीज शहर के बाहर के हैं। स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या पिछले दिनों से बढ़ रही है।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी डॉ. गोवर्धन नवखरे ने बताया कि स्वाइन फ्लू इतनी खतरनाक बीमारी नहीं है, लेकिन यह वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं, उच्च रक्तचाप, मधुमेह के रोगियों के खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए ऐसे व्यक्तियों को इससे सतर्क रहना चाहिए। इस वायरस को देखते हुए नागपुर नगर निगम के अस्पतालों और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इसकी जांच निशुल्क की जा रही है।
विज्ञापन