{"_id":"64aae46a61ee0227fa063633","slug":"155-kg-of-cannabis-seized-in-drug-bust-by-excise-dept-in-thiruvananthapuram-4-arrested-updates-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cannabis Seized: केरल में मादक पदार्थों की तस्करी का भंडाफोड़; 155 किलोग्राम गांजा जब्त, चार गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Cannabis Seized: केरल में मादक पदार्थों की तस्करी का भंडाफोड़; 155 किलोग्राम गांजा जब्त, चार गिरफ्तार
Sun, 09 Jul 2023 10:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 09 Jul 2023 10:16 PM IST
सार
अधिकारी ने बताया कि चारों आरोपी मादक पदार्थ खरीदने के लिए सड़क मार्ग से विशाखापत्तनम गए। उसके बाद उनमें से दो हवाई मार्ग से लौटे, जबकि बाकी दो सड़क मार्ग से मादक पदार्थ लेकर लौटे। उन्होंने अपने वाहन का इस्तेमाल किया
विज्ञापन
हथकड़ी
- फोटो : Social Media
विस्तार
केरल में रविवार को मादक पदार्थों की तस्करी का भंडाफोड़ किया गया। आबकारी अधिकारियों ने पल्लीथुरा में बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की तस्करी का खुलासा करते हुए एक वाहन से 155 किलोग्राम गांजा और 61 ग्राम मेथिलीनडाइऑक्सीमेथामफेटामाइन (एमडीएमए) जब्त की। मादक पदार्थ आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से केरल लाया गया था। मामले में चार लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
आबकारी अधिकारियों ने दबिश देकर की जब्ती
मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी तिरुवनंतपुरम के पल्लीथुरा इलाके में नेहरू जंक्शन पर गाड़ी से मादक पदार्थों को अपने किराए के घर में उतार रहे थे। तभी आबकारी अधिकारियों ने दबिश देकर मादक पदार्थ जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विशाखापत्तनम से लाए मादक पदार्थ
अधिकारी ने बताया कि चारों आरोपी मादक पदार्थ खरीदने के लिए सड़क मार्ग से विशाखापत्तनम गए। उसके बाद उनमें से दो हवाई मार्ग से लौटे, जबकि बाकी दो सड़क मार्ग से मादक पदार्थ लेकर लौटे। उन्होंने अपने वाहन का इस्तेमाल किया
विज्ञापन
आरोपियों की उम्र 21 से 34 वर्ष के बीच
अधिकारी ने बताया कि जब वाहन केरल में दाखिल हुआ तो हमने उनका पीछा किया और जब वे मादक पदार्थ उतारने लगे, तो हमने उन्हें पकड़ लिया। उनके वाहन से लगभग 133 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। बाकी मादक पदार्थ उनके घर से जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 21 से 34 वर्ष के बीच है।