Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   15 November 2026 Major event 2026

आज के दिन: बिरसा मुंडा की जयंती कार्यक्रम को संबोधित करेंगे पीएम मोदी; भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां वनडे

Sun, 15 Nov 2026 06:40 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 15 Nov 2026 06:40 AM IST
सार

नमस्कार! आज है रविवार यानी 15 नवंबर। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज की तारीख में देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
 

विज्ञापन
15 November 2026 Major event 2026
आज के दिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज 15 नवंबर, 2026 को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। भारत और मिस्र के बीच व्यापारिक संबंधों को नई मजबूती देने के लिए, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 15-16 नवंबर को मिस्र की आधिकारिक यात्रा करेंगे। वहीं, भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा। टीम इंडिया यह मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।
विज्ञापन


बिरसा मुंडा की जयंती पर कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी की 15 नवंबर को जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे और लोगों को संबोधित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव गजेंद्र सिंह पटेल ने बुधवार को जानकारी दी थी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में होने वाले इन आयोजनों का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण में जनजातीय समाज के योगदान को सामने लाना है। इसके साथ ही आदिवासी समुदाय के जीवन स्तर में आए बदलाव और उनके विकास के लिए किए गए प्रयासों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

भारत-न्यूजीलैंड में निर्णायक मुकाबला आज, माउंट माउंगानुई में होगी खिताबी जंग
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज अब अपने बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इससे पहले चौथे मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था, जबकि सीरीज का तीसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। वहीं, पहला और दूसरा मुकाबला भारत ने अपने नाम किया था। फिलहाल, भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है। ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। वहीं दूसरी तरफ, मेजबान न्यूजीलैंड की नजरें जीत दर्ज कर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म करने पर टिकी होंगी।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में भव्य 'जनजातीय गौरव दिवस' कल, शामिल होंगे नितिन नवीन और सीएम साय
छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर आज यानी की 15 नवंबर को रायगढ़ के धरमजयगढ़ स्थित दशहरा मैदान में भव्य प्रदेश-स्तरीय 'जनजातीय गौरव दिवस' समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सह प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी सहित कई वरिष्ठ नेता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में राज्यभर से विभिन्न जनजातीय समाजों के 50,000 से अधिक लोगों के जुटने की संभावना है।
विज्ञापन

15-16 नवंबर को मिस्र के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 15 से 16 नवंबर को मिस्र के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत और मिस्र के बीच व्यापारिक और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करना है। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने, निवेश को प्रोत्साहित करने, औद्योगिक सहयोग को विस्तार देने और दोनों देशों के कारोबारियों के बीच संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। 

आज से दो दिवसीय पुणे दौरे पर अमित शाह, 'भारत टैक्सी' की करेंगे शुरुआत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज से महाराष्ट्र के पुणे के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दौरे के पहले दिन दोपहर में वे तालेगांव दाभाड़े में एनएचईसी मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी के भूमि पूजन समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा अमित शाह केंद्रीय सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार के क्षेत्रीय कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। वे इस दौरान भारत टैक्सी की शुरुआत भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed