फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   14492 new corona patients found in a day and 297 corona infected died in 24 hours in maharashtra

महाराष्ट्र : एक दिन में सामने आए 14492 नए मरीज, 24 घंटे में 297 संक्रमितों की मौत

Sun, 23 Aug 2020 02:29 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 23 Aug 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
14492 new corona patients found in a day and 297 corona infected died in 24 hours in maharashtra
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

देश में कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में एक दिन में 14,492 नए संक्रमित सामने आए। जबकि बीते 24 घंटे में 297 लोगों की मौत हो गई। इस बीच एक दिन में 9,241 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं।

विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में बताया गया है कि महाराष्ट्र में अब तक कुल 6,71,942 लोग कोरोना महामारी के शिकार हो चुके हैं जिसमें से 4,80,114 लोग स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन



इससे राज्य में स्वस्थ होने वालों का औसत 72.45 फीसदी हो गया है, जबकि मृत्युदर 3.27 फीसदी है। राज्य में अब तक 35,66,288 लोगों के नमूने लिए गए हैं। फिलहाल, सूबे में 12,11,608 लोग होम क्वारंटीन और 35,371 संस्थागत क्वारंटीन हैं, जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 1,69,516 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में 1134 नए केस, 42 की मौत
मुंबई में शनिवार को 1134 नए मरीज सामने आए और बीते 24 घंटे में 42 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। मुंबई में कुल 1,35,362 लोग संक्रमित हो चुके हैं जिसमें से 1,09,368 लोग स्वस्थ हुए हैं और 7388 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 18,301 है।

मुंबई के केईएम अस्पताल में 320 लोगों पर होगा कोरोना वैक्सीन का परीक्षण
कोरोना के कहर के बीच एशिया की वैभवशाली नगर निकाय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने 320 लोगों पर कोरना की वैक्सीन का परीक्षण करने की तैयारी की है। केईएम में ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की ओर से विकसित कोरोना वैक्सीन का जल्द ट्रायल शुरू होगा।


बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि वैक्सीन के मानवीय परीक्षण के लिए कई स्वयंसेवक आगे आए हैं। अनेक लोगों ने इसके लिए खुद फोन कर संपर्क किया है। हालांकि यह परीक्षण केईएम के अलावा बीएमसी के नायर अस्पताल में भी होना है। लेकिन दोनों अस्पतालों की नीति संबंधी समिति ने वैक्सीन को लेकर कुछ सवाल उठाए हैं जिससे परीक्षण में विलंब हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed