फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   14 percent tainted candidates in the third phase, 31 percent millionaires

यूपी चुनाव तीसरा चरण आज: 826 प्रत्याशी मैदान में, 14% दागी, 31% करोड़पति

Sun, 19 Feb 2017 10:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Feb 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
14 percent tainted candidates in the third phase, 31 percent millionaires

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में रविवार को तीसरे चरण का मतदान है। इलेक्शन के तीसरे फेज में रविवार को 12 जिलों की 69 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस चरण में 14 फीसदी दागी और 31 फीसदी करोड़पति मैदान में हैं दूसरी ओर इस चरण में कुल 826 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।

एडीआर के संयोजक संजय सिंह ने इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट मीडिया के सामने पेश की। तीसरे चरण के 110 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर दर्ज मुकदमों का जिक्र किया है। इनमें 82 पर गंभीर मामले दर्ज हैं। सात उम्मीदवारों पर हत्या, 11 पर हत्या के प्रयास, छह पर महिला उत्पीड़न और पांच उम्मीदवारों पर अपहरण के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


बसपा ने 67 में से 21 दागियों को मैदान में उतारा है, जो कुल 31 प्रतिशत है। दूसरे नंबर पर भाजपा है जिसके 68 उम्मीदवारों में 21 दागी हैं। सपा में सबसे कम यानी 59 में 13 दागी उम्मीदवार हैं। कांग्रेस के 14 में पांच उम्मीदवार दागी हैं। सर्वाधिक गंभीर आपराधिक मामले बसपा प्रत्याशियों के खिलाफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या भी इस चरण में कम हुई है। 826 में 250 उम्मीदवार करोड़पति हैं, जो कुल 31 प्रतिशत है। यह आंकड़ा पिछले दो चरणों के मुकाबले कम है। पिछले दो चरणों में 36-36 प्रतिशत करोड़पति मैदान में थे। इस बार उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 1.61 करोड़ रुपये है, जो पिछले चरण से कम है।

23 साल के उम्मीदवार का भी पर्चा वैध

14 percent tainted candidates in the third phase, 31 percent millionaires

23 साल के उम्मीदवार का भी पर्चा वैध
चुनाव आयोग ने चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु सीमा 25 वर्ष तय की है। लेकिन एक उम्मीदवार ऐसा भी है, जिसकी उम्र 25 साल से कम है और आयोग ने उसका पर्चा वैध माना है। यह प्रत्याशी हैं मैनपुरी की किशनी सीट से निर्दल आशीष निगम। लिखा पढ़ी में इनकी उम्र 23 साल बताई गई है। वहीं, 25 साल के सात उम्मीदवार मैदान में हैं। 75 साल से अधिक उम्र के आठ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सबसे उम्रदराज उम्मीदवार एनसीपी के डॉ. राम भरोसे पाल हैं जिनकी उम्र 81 साल है। वह इटावा की भरथना सीट से किस्मत आजमा रहे हैं।

पढ़े-लिखे दिखा रहे राजनीति में दिलचस्पी
तीसरे चरण के चुनाव में पढ़े लिखे उम्मीदवारों का ग्रॉफ बढ़ा है। इस चरण के चुनाव में पांचवीं या इससे कम पढ़े लिखे उम्मीदवारों की संख्या 79 है। इंटरमीडिएट तक के उम्मीदवारों की संख्या 294 है। 164 ग्रेजुएट, 84 ग्रेजुएट प्रोफेशनल, 158 पोस्ट ग्रेजुएट और 12 पीएचडी उपाधि धारक मैदान में हैं। भाजपा के 68 उम्मीदवारों में से 16 ग्रेजुएट, 14 ग्रेजुएट प्रोफेशनल और 24 पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार मैदान में हैं। सपा के 16 ग्रेजुएट, 12 ग्रेजुएट प्रोफेशनल और 15 पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार मैदान में हैं। बसपा के उम्मीदवारों में 20 ग्रेजुएट, 9 ग्रेजुएट प्रोफेशनल और 22 उम्मीदवार पोस्ट ग्रेजुएट हैं।

ये चुनेंगे सरकार, इनकी दावेदारी

14 percent tainted candidates in the third phase, 31 percent millionaires

ये चुनेंगे सरकार 
वोटर:2.41 करोड़
महिला: 1.10 करोड़
पुरुष: 1.31 करोड़
थर्ड जेंडर: 1, 028

इनकी दावेदारी
टोटल कैंडिडेट्स: 826 
महिला कैंडिडेट्स: 105
दागी कैंडिडेट्स: 110
करोड़पति कैंडिडेट्स: 250

ये हैं मैदान में
बीएसपी: 69 
बीजेपी: 68 
एसपी: 61 
कांग्रेस: 14 
अन्य: 614

2012 में कौन, कितनी सीटों पर जीता?
एसपी- 54
बीएसपी- 6
बीजेपी- 6
अन्य- 1

चौथे चरण में 189 प्रत्याशी करोड़पति, 116 पर आपराधिक मुकदमे

14 percent tainted candidates in the third phase, 31 percent millionaires

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 189 प्रत्याशी करोड़पति हैं, जबकि 116 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। प्रदेश में चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को होना है। प्रत्याशियों द्वारा स्वघोषित हलफनामे के आधार पर एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। 60 महिला प्रत्याशी भी अपना भाग्य आजमा रही हैं।

उत्तर प्रदेश इलेक्शन वाच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने इस चरण के सभी 680 प्रत्याशियों द्वारा दाखिल हलफनामे का विश्लेषण किया है। इनमें 98 राजनीतिक दलों के प्रत्याशी शामिल हैं, जिनमें 6 राष्ट्रीय दल, 5 राज्य स्तरीय दल, 87 गैर मान्यता वाले दल, जबकि 200 निर्दलीय हैं जो इस चरण में चुनाव लड़ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 680 में से 189 उम्मीदवार करोड़पति हैं। बसपा के 45, भाजपा के 36, सपा के 26, कांग्रेस के 17, रालोद के 6 और 200 में से 25 निर्दलीयों ने 1 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति की घोषणा की है।

चौथे चरण का चुनाव लड़ने वाले तीन सबसे अमीर प्रत्याशी हैं सुभाष चंद्रा निर्दलीय (70 करोड़), भाजपा के नंदगोपाल गुप्ता (57 करोड़) और बसपा के मोहम्मद मसरूर शेख जिनकी 32 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। कुल 171 प्रत्याशियों ने अपने पैन नंबर का ब्योरा नहीं दिया है। एडीआर के मुताबिक 680 में 116 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें 95 के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण और महिलाओं के प्रति गंभीर आपराधिक मुकदमे हैं।

एडीआर के अनुसार पार्टी वार बात करें तो चौथे चरण में भाजपा के 19, बसपा के 12, सपा के 13, रालोद के 9, कांग्रेस के 8 और 24 निर्दलीय प्रत्याशियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे हैं। शिक्षा की बात करें तो 268 प्रत्याशी 12वीं तक पढ़े हैं, जबकि 367 की शिक्षा स्नातक या उससे ऊपर है। 36 उम्मीदवार साक्षर हैं, वहीं 6 ने खुद को अनपढ़ घोषित किया है। इस चरण में 60 महिला प्रत्याशी भी अपना भाग्य आजमा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed