फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   14 days holiday on Diwali in Maharashtra schools, school education department announces

महाराष्ट्र के स्कूलों में दिवाली पर 14 दिनों का अवकाश, स्कूली शिक्षा विभाग ने की घोषणा

Fri, 06 Nov 2020 10:36 PM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 06 Nov 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
14 days holiday on Diwali in Maharashtra schools, school education department announces
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

महाराष्ट्र के स्कूलों में अब दिवाली पर पांच दिन नहीं बल्कि 14 दिनों का अवकाश रहेगा। जबकि गुरुवार को राज्य के शिक्षा विभाग ने 12 से 16 नवंबर तक ही दीपावली की छुट्टी घोषित की थी। लेकिन शिक्षक संगठनों और शिक्षक स्नातक क्षेत्र के विधायकों के विरोध के चलते सरकार को दूसरे दिन ही अपना फैसला बदलना पड़ा।

विज्ञापन


राज्य के स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से दीपावली की छुट्टी को लेकर शुक्रवार को परिपत्रक जारी किया गया है। परिपत्रक के अनुसार राज्य के स्कूलों में 7 से 20 नवंबर तक दिवाली की छुट्टी रहेगी। छुट्टी के दौरान छात्रों के ऑनलाइन क्लास भी नहीं चलेंगे। इससे पहले स्कूली शिक्षा विभाग ने 5 नवंबर को परिपत्र जारी कर 12 से 16 नवंबर के बीच दिवाली अवकाश की घोषणा की थी।
विज्ञापन


शिक्षक विधायक कपिल पाटील ने इसका विरोध किया। उन्होंने राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड से मुलाकात कर छुट्टी की अवधि बढ़ाने की थी। पाटिल ने कहा था कि हर साल दिवाली में 18 दिनों की छुट्टी दी जाती है। इसलिए इस साल भी इतनी ही छुट्टी दी जानी चाहिए। वहीं, भाजपा शिक्षक आघाड़ी मुंबई के अध्यक्ष अनिल बोरनारे ने स्कूलों को दिवाली की 21 दिन की छुट्टी देने की मांग की थी। इसके चलते सरकार को झुकना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed