फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   13 year old boy booked for recording obscene video blackmailing his school mate mumbai news

'ट्रुथ एंड डेयर' खेलकर बनाया छात्रा का अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल करने लगा सहपाठी

Sat, 06 Feb 2021 04:03 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 06 Feb 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
13 year old boy booked for recording obscene video blackmailing his school mate mumbai news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मुंबई में एक 14 साल की लड़की ने एक लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। शिकायत में लड़की ने बताया कि लड़का उसे सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल कर रहा था। लड़के की उम्र 13 साल है और वो लड़की के स्कूल में ही पड़ता है। लड़की ने आरोप लगाया है कि लड़के ने उसका अश्लील वीडियो बनाया है और वो उसे ब्लैकमेल कर रहा था। 

विज्ञापन


पुलिस ने लड़के को नोटिस भेज दिया है। नोटिस में कहा गया है कि चार्जशीट दायर करते समय बच्चों को कोर्ट में उपस्थित होना अनिवार्य है। शिकायत के मुताबिक, लॉकडाउन के दौरान लड़की की इस लड़के से दोस्ती थी। उसने एक अनजान यूजर की ओर से आई फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार किया था। 
विज्ञापन


इसके बाद दोनों बातें करने लगे और धीरे-धीरे दोस्त बन गए। लेकिन लड़की को उस लड़के की पहचान नहीं पता थी। लॉकडाउन के दौरान दोनों वीडियो कॉलिंग एप के जरिए सच और हिम्मत (ट्रूथ और डेयर) गेम खेलने लगे। लड़के ने लड़की को डेयर के तौर पर कपड़े उतारने को कहा, जिसे लड़के ने स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऑप्शन के जरिए शूट कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़का यही नहीं रुका। इसके बाद लड़के ने इस अश्लील वीडियो के जरिए लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। लड़के ने आगे कहा कि अगर लड़की ने उसकी मांगें पूरी नहीं की तो वो उसकी वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल देगा। लड़के की मांगों को सुनकर लड़की चौंक गई। 

लड़के ने लड़की को कई और मौकों पर उसके कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया। इसके बाद लड़की ने लड़के को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद लड़के ने लड़की की एक दोस्त को यह वीडियो भेज दी। उस लड़की ने भी लड़के को ब्लॉक कर दिया था और अपनी दोस्त को अलर्ट कर दिया था। इसके बाद लड़की ने पुलिस की मदद ली।

आईपी एड्रेस ट्रेस करने के बाद पता चला कि लड़का उसी इलाके का रहने वाला है और लड़की के स्कूल में ही पढ़ता था। पुलिस के अनुसार, लड़के के माता-पिता इस घटना के बाद चौंक गए। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान उनके बेटे ने सबसे ज्यादा समय अपने कमरे में बिताया है। 


एक अधिकारी ने कहा कि मैं सभी अभिभावकों से अपील करता हूं कि वो अपने बच्चों की सभी गतिविधियों को मॉनिटर करें और इस बात से जागरुक रखें कि उनके बच्चे किसके क्या बात कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed