फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   13 of 20 IIM is without director

20 में से 13 IIM में खाली पड़े हैं डायरेक्टर के पद

Tue, 22 Nov 2016 02:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 22 Nov 2016 02:07 PM IST
विज्ञापन
13 of 20 IIM is without director

देश में उच्च शिक्षण संस्‍थानों में शिक्षा के स्तर को लेकर बेशक खूब बड़ी-बड़ी बातें की जाती हों और सरकार रोज नए नए लक्ष्य तय करती हो लेकिन हकीकत इन दावों से बिल्कुल उलट है। 

विज्ञापन


उच्‍च शिक्षण संस्‍थानों को लेकर सरकार की बेरुखी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि देश में मैनेजमेंट की पढ़ाई करवाने वाले सबसे उच्च संस्‍थान IIM में निदेशक के दर्जनभर से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। आलम ये है कि कुल 20 में से 13 आईआईएम बिना निदेशक के चल रहे हैं। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इं‌डिया की खबर के अनुसार लोकसभा में सरकार ने खुद एक सवाल के जवाब में इसकी लिखित जानकारी दी। 

मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री महेन्द्र नाथ पांडेय ने बताया कि आईआईएम बंगलुरू, काझीकोड़, रोहतक, रांची, रायपुर, उदयपुर, त्रिरुचिरापल्ली, अमृतसर, सिरमौर, बौद्ध गया, संबलपुर, नागपुर और विशाखापत्तनम के आईआईएम में लंबे समय से डायरेक्टर के पद खाली पड़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जावडेकर पर टिकी हैं संस्‍थानों की निगाहें

13 of 20 IIM is without director

अखबार के अनुसार इनमें से 10 आईआईएम में डायरेक्टर के पद के लिए छह महीने पहले ही नामों को शार्टलिस्ट कर लिया गया था, लेकिन एचआरडी मंत्रालय उन पर कुंडली मारे बैठा है।

इसके अलावा चार आईआईएम रायपुर, बंगलुरू, रोहतक और रांची आईआईएम के डायरेक्टर के लिए पूर्व एचआरडी मंत्री स्मृति ईरानी ने भी चार नामों को हरी झंडी दे दी थी। मंत्रालय बदले जाने के बाद डीओपीटी विभाग ने नए मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर के पास इन नामों की फाइल वापस भेज दी।

वहीं काझीकोड और उदयपुर आईआईएम के लिए सलेक्‍शन-सर्च कमेटी ने शार्ट लिस्ट किए गए नामों को सरकार के पास भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed