{"_id":"6322ed2e32501a577316a2ec","slug":"13-militants-surrender-before-manipur-chief-minister-n-biren-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: सीएम बीरेन के सामने 13 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, बोले-नहीं चलाई जाएगी एक भी गोली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: सीएम बीरेन के सामने 13 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, बोले-नहीं चलाई जाएगी एक भी गोली
Thu, 15 Sep 2022 03:00 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Thu, 15 Sep 2022 03:00 PM IST
सार
आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों में कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी-पीपुल्स वॉर ग्रुप के 12 और कांगले यावोल कानबा लुप का एक शामिल है।
विज्ञापन
एन बिरेन सिंह
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के सामने गुरुवार को दो प्रतिबंधित संगठनों के 13 उग्रवादियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों में कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी-पीपुल्स वॉर ग्रुप के 12 और कांगले यावोल कानबा लुप का एक शामिल है। उन्होंने कहा कि, गैर कानूनी गतिविधियों में लिप्त लोगों से हथियार डालने की अपील की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने मणिपुर राइफल्स परिसर में 'घर वापसी समारोह' के बाद बोलते हुए सभी उग्रवादी संगठनों से बातचीत करने को कहा है। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में शांति है और विभिन्न संगठनों के उग्रवादी मुख्यधारा में लौट रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वो सभी विद्रोही संगठनों से शांति वार्ता के लिए तैयार है। जैसा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि, आत्मसमर्पण करने पर एक भी गोली नहीं चलाई जाएगी। साथ ही कोई मुकदमा भी दर्ज नहीं किया जाएगा। उग्रवादियों ने दो एम 79 ग्रेनेड लांचर, 9 एमएम की पिस्तौल के अलावा डेटोनेटर और दो रेडियो सेट सहित अन्य सामान मुख्समंत्री के समझ रखे है।