फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   13 arrested after Dalit girl gangraped for 2 years in Andhra Pradesh Know all about it

Andhra Pradesh: आंध्र में 15 साल की लड़की से दो साल तक सामूहिक दुष्कर्म, 13 गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब भी फरार

Sun, 22 Jun 2025 09:46 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, एडगुराल्लापल्ली (आंध्र प्रदेश)
पीटीआई, एडगुराल्लापल्ली (आंध्र प्रदेश) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 22 Jun 2025 09:46 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, अचमपल्ली वर्धन (21), तलारी मुरली (25), बदागोरला नंदवर्धन राज (23), अरेंचेरू नागराजू (51), बोया संजीव (40) और बुदिदा राजन्ना (49) को 9 जून को गिरफ्तार किया गया। सात अन्य को 10 जून को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। 

विज्ञापन
13 arrested after Dalit girl gangraped for 2 years in Andhra Pradesh Know all about it
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंध्र प्रदेश में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां श्री सत्या जिले में 15 वर्षीय दलित लड़की से दो साल तक कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जघन्य अपराध 9 जून को तब सामने आया, जब लड़की गर्भवती हो गई और उसने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम, एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम और बीएनएस सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


श्री सत्य साईं जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) वी रत्न ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'इस जघन्य मामले में आरोपियों की पहचान की गई, उनका पता लगाया गया और धर्मावरम उपखंड के तहत विशेष टीमों की ओर से समन्वय के साथ उन्हें गिरफ्तार किया गया।' 
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच से क्या पता चला?
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अपराधियों की ओर से लड़की को उसकी आपत्तिजनक तस्वीरों और वीडियो के जरिए कथित तौर पर ब्लैकमेल किया गया। लड़की आठ महीने की गर्भवती है और वर्तमान में अनंतपुर जिले के एक सरकारी सामान्य अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों और जिला अधिकारियों ने उसकी हालत और गर्भ के अंतिम दौर में होने की वजह से गर्भपात न करने का फैसला किया है। पुलिस प्रसव के बाद लड़की को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए बाल कल्याण समिति के साथ समन्वय कर रही है। बच्चे पर डीएनए परीक्षण के लिए परमिट मांगा गया है क्योंकि यह कानूनी कार्यवाही के लिए महत्वपूर्ण होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए कुछ व्यक्तियों का आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए कुछ व्यक्तियों का आपराधिक रिकॉर्ड है। एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया, 'आठ महीने की गर्भवती होने के बावजूद किसी स्थानीय व्यक्ति ने अधिकारियों को सूचित नहीं किया। हमारा मानना है कि जातिगत कलंक और डर के कारण समुदाय ने बार-बार होने वाले दुर्व्यवहार पर चुप्पी साध ली।' पुलिस ने कहा कि संदेह है कि कुछ ग्रामीणों ने मामले को दबाने के लिए लड़की पर एक आरोपी से शादी करने का दबाव बनाया। जांच जारी है। 

आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया
पीड़ित लड़की ने कहा कि वह एक सरकारी स्कूल की छात्रा है। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। स्कूल, स्वास्थ्य या बाल संरक्षण अधिकारियों की ओर से किसी भी संभावित चूक की जांच की जा रही है। फरार लोगों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के अधीन रखा गया है। 

पीड़ित परिवार गरीब और कमजोर
पीड़िता की मां मजदूर है और उसके पिता का निधन हो चुका है। पुलिस का मानना है कि कमजोर आर्थिक और सामाजिक स्थिति की वजह से पीड़ित परिवार समुदाय के दबाव में रहा और चुप्पी साधने को मजबूर हुआ।


जिला प्रशासन ने लड़की की सुरक्षा का आश्वासन दिया
इस बीच जिला प्रशासन ने लड़की की सुरक्षा का आश्वासन दिया है। उसकी चिकित्सा आवश्यकताओं, कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने और ठीक होने के दौरान मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान करने का वादा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed