फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   13.22 crore corona vaccines doses has been given in india

वैक्सीन वितरण : भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 13.22 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं

Wed, 21 Apr 2021 11:56 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 21 Apr 2021 11:56 PM IST
सार

  • मंत्रालय ने बताया कि 45 साल से 60 साल तक की आयु के 4,43,89,584 लोगों को पहली जबकि 16,28,837 लोगों की दूसरी खुराक दी गई है।

विज्ञापन
13.22 crore corona vaccines doses has been given in india
कोरोना की वैक्सीन लगवाते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 13.22 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। इनमें से 21.21 लाख से अधिक खुराकें बुधवार को रात आठ बजे तक दी गई हैं। मंत्रालय ने कहा कि रात आठ बजे तक जारी रिपोर्ट के अनुसार देश में अब तक 13,22,40,352 खुराकें दी जा चुकी हैं।

विज्ञापन


मंत्रालय के अनुसार देश में 92,19,080 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली जबकि 58,51,361 कर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा अग्रिम मोर्चे पर तैनात 1,16,28,882 कर्मियों को पहली जबकि 59,32,541 कर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि 45 साल से 60 साल तक की आयु के 4,43,89,584 लोगों को पहली जबकि 16,28,837 लोगों की दूसरी खुराक दी गई है। वहीं 60 साल से अधिक आयु के 4,78,44,204 लोगों को पहली जबकि 57,45,863 लोगों की दूसरी खुराक दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed