फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   12 year old girl who was undergoing treatment for a stray dog bite died at Kottayam Medical College Hospital

Stray Dog Bite: आवारा कुत्ते ने 12 साल की बच्ची को काटा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Mon, 05 Sep 2022 10:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 05 Sep 2022 10:28 PM IST
सार

केरल के पथनमथित्ता जिले की रहने वाली लड़की को 14 अगस्त को एक आवारा कुत्ते ने नोच डाला था। घटना उस वक्त हुई थी, जब वह सुबह दुकान से दूध लेने गई थी।

विज्ञापन
12 year old girl who was undergoing treatment for a stray dog bite died at Kottayam Medical College Hospital
dog bite demo pic

विस्तार

आवारा कुत्ते के काटने से इलाज करा रही 12 साल की बच्ची की सोमवार को कोट्टायम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। दरअसल, केरल के पथनमथित्ता जिले की रहने वाली लड़की को 14 अगस्त को एक आवारा कुत्ते ने नोच डाला था। घटना उस वक्त हुई थी, जब वह सुबह दुकान से दूध लेने गई थी।

विज्ञापन


रेबीज रोधी टीके की तीन खुराकें भी दी गईं, चौथी नहीं लग पाई
इसके बाद उसे फौरन एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे रेबीज रोधी टीके की तीन खुराकें भी दी गईं। लड़की को चौथी खुराक 10 सितंबर को दी जानी थी। इससे पहले ही शुक्रवार शाम को उसकी हालत बिगड़ गई। फिर उसे पथनमथित्ता जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां भी हालात में सुधर न होता देख उसे कोट्टयम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


रिपोर्ट का इंतजार
मामले में केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने शनिवार को इलाज के लिए चिकित्सा बोर्ड गठित करने का आदेश दिया था। शुरुअती जांच में पता चला है कि बच्ची की मौत रेबीज की वजह से हुई है। इसकी पुष्टि के लिए पुणे की राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान के पास जांच के लिए नमूने भेजे गए हैं। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed