फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   12 year old girl dies during treatment Kerala blasts news update

Kerala Blast: इलाज के दौरान 12 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, ब्लास्ट में अब तक तीन लोगों ने गंवाई जान

Mon, 30 Oct 2023 07:19 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एर्नाकुलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एर्नाकुलम Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 30 Oct 2023 07:19 AM IST
सार

रविवार को हुए विस्फोट में एर्नाकुलम जिले के मलयट्टूर की रहने वाली लिबिना नामक 12 वर्षीय बच्छी भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सोमवार को कलामासेरी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
12 year old girl dies during treatment Kerala blasts news update
केरल पुलिस - फोटो : Social Media

विस्तार

केरल के एर्नाकुलम में रविवार सुबह हुए ब्लास्ट में एक और मौत हो गई है। विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हुई 12 साल की एक बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब ब्लास्ट में मरने वालों की कुल संख्या तीन हो गई है।
विज्ञापन


12 साल बच्ची ने तोड़ा दम
रविवार को हुए विस्फोट में एर्नाकुलम जिले के मलयट्टूर की रहने वाली लिबिना नामक 12 वर्षीय बच्ची भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सोमवार को कलामासेरी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल के मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि लड़की को रविवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब उसे भर्ती कराया गया था तब उसके शरीर का 95 प्रतिशत हिस्सा गंभीर रूप से जल गया था। 
विज्ञापन


बयान में यह भी बताया गया है कि उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।  बावजूद इसके बच्ची की हालत लगातार बिगड़ती गई और देर रात 12.40 बजे उसकी मृत्यु हो गई। कन्वेंशन सेंटर में हुए विस्फोटों में यह तीसरी मौत है। रविवार को इस सभा में शामिल दो महिलाओं की जान चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आई आईईडी के इस्तेमाल की बात
केरल के DGP डॉ. शेख दरवेश साहब ने रविवार को बताया था, "आज सुबह लगभग 9:40 बजे ज़मरा इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एग्जीबिशन सेंटर में विस्फोट हुआ जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 52 लोगों का इलाज चल रहा है। हम पता लगाएंगे कि इसके पीछे कौन है और सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह एक IED उपकरण है और हम इसकी जांच कर रहे हैं।"



एर्नाकुलम के कलेक्टर के मुताबिक, घटना में 52 लोग घायल हुए थे। उन्होंने कहा था कि 10 लोगों को गंभीर रूप से जलने के बाद कलामसेरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो लोग 50 फीसदी से ज्यादा जल गए हैं। इसके अलावा आठ लोगों को अस्पताल के जनरल वॉर्ड में भेजा गया है। वहीं, 18 को अलग-अलग अस्पतालों में निरीक्षण में रखा गया है। 

जानकारी के मुताबिक, रविवार को इस तीन दिवसीय प्रार्थना सभा का आखिरी दिन था। अधिकारियों के मुताबिक, जिस वक्त यह धमाके हुए उस दौरान प्रार्थना सभा में करीब दो हजार लोग जुटे थे। जिनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए, जहां अल्पसंख्यक ईसाई समूह, यहोवा के साक्षी, के अनुयायी तीन दिवसीय प्रार्थना सभा के अंतिम दिन के लिए एकत्र हुए थे। इस विस्फोट के बाद यहोवा के साक्षियों का सदस्य होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने राज्य के त्रिशूर जिले में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था और कहा था कि उसने इन विस्फोटों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed