फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   12 year old brain dead girl save lives of 5 people

मरकर भी पांच लोगों को जिंदा कर गई 12 साल की ब्रेन डेड बच्ची

Thu, 14 Jun 2018 12:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 14 Jun 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
12 year old brain dead girl save lives of 5 people
सांकेतिक तस्वीर

किसी अपने को हमेशा के लिए खो देने का दर्द असहनीय होता है। अक्सर हम इस दर्द में इस कदर डूब जाते हैं कि हमें कुछ याद नहीं रहता है। मगर कुछ ऐसे लोगो भी होते हैं जो इस पीड़ा के समय भी दूसरों की जिंदगी बचाने के बारे में सोचते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण पेश किया है इलप्पा शांताराम आरोटे ने। जिन्होंने सड़क हादसे में अपनी मां और दो बच्चों को गंवाने के बाद भी 12 साल की बेटी के अंगदान करके 5 लोगों की जान बचा ली।

विज्ञापन


इलप्पा ने बताया कि वह पूरे परिवार के साथ कार से पुणे जा रहे थे। कार चलाते समय अचानक ड्राइवर की आंख लग गई जिसकी वजह से कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में ड्राइवर, इलप्पा के एक बेटे और मां की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि वह खुद, पत्नी और 12 साल की बेटी घायल हो गए थे। गंभीर हालत में बेटी को इलाज के लिए पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन तबीयत बिगड़ने की वजह से उसे मुंबई के कोहिनूर अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन


8 दिनों तक अस्पताल में इलाज के बाद डॉक्टरों ने इलप्पा की बेटी को ब्रेन डेड घोषित कर दिया। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें सुझाव दिया कि वह चाहें तो बेटी के अंगों को दान करके दूसरे लोगों की जिंदगी बचा सकते हैं। इस सुझाव को गंभीरता से लेते हुए इलप्पा ने बेटी के अंगदान का फैसला लिया। उनकी बेटी के दोनों गुर्दे, जिगर, दिल और फेफड़ों से 5 लोगों को नई जिंदगी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed