{"_id":"5c222344bdec2256fe7bd499","slug":"12-people-injured-in-attack-during-sunday-prayer-meeting-in-kolhapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्हापुर में रविवार की प्रार्थना सभा के दौरान हमले में 12 लोग घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोल्हापुर में रविवार की प्रार्थना सभा के दौरान हमले में 12 लोग घायल
Tue, 25 Dec 2018 06:10 PM IST
Trainee Trainee
मुंबई, भाषा
मुंबई, भाषा
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 25 Dec 2018 06:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में प्रार्थना सभा के दौरान लोगों के एक समूह द्वारा किये गए हमले में कम से कम 12 लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना जब दोपहर के समय हुई तो पीड़ित रविवार को कोल्हापुर के कोवाड गांव में भीमसेन चौहान के आवास पर रविवार की प्रार्थना में हिस्सा ले रहे थे। यह गांव कर्नाटक सीमा पर स्थित है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तलवार, लोहे की छड़ और कांच की बोतल लिए 10 से 15 लोगों का एक समूह मोटरसाइकिल से आवास पर पहुंचा और लोगों पर हमला किया।अधिकारी ने बताया कि उन्होंने प्रार्थना कर रहे लोगों पर पत्थर फेंका और घर में घुसने की कोशिश की। हालांकि, प्रार्थना सभा में हिस्सा ले रही कुछ महिलाओं ने हमलावरों पर मिर्च पाउडर छिड़क कर उन्हें भागने पर मजबूर किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हमले में 12 लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इलाके में हालात की निगरानी कर रहे हैं। हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही
विज्ञापन