फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   12 members including Jaya Bachchan took oath of Rajya Sabha membership

जया बच्चन ने चौथी बार ग्रहण की संसद के उच्च सदन राज्यसभा की सदस्यता

Wed, 04 Apr 2018 05:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Apr 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
12 members including Jaya Bachchan took oath of Rajya Sabha membership

सपा की जया बच्चन और भाजपा के भूपिंदर यादव सहित 12 नवनिर्वाचित सदस्यों ने बुधवार को राज्यसभा सदस्यता की शपथ ली। भूपेंद्र यादव भाजपा सदस्य के रूप में राजस्थान से और जया बच्चन सपा सदस्य के रूप में उत्तर प्रदेश से निर्वाचित होकर आए हैं।

विज्ञापन


राज्यसभा की 58 सीटों के लिए हाल ही में हुए चुनाव/उपचुनाव में निर्वाचित सदस्यों में से 41 को मंगलवार को शपथ दिलाई गई थी। अब बुधवार को 12 और सदस्यों के शपथ लेने के साथ कुल 53 नवनिर्वाचित सदस्य शपथ ले चुके हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश से निर्वाचित होने के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अभी उच्च सदन के सदस्य के तौर पर शपथ नहीं ली है। 
विज्ञापन


ओड़ीसा से निर्वाचित बीजद के तीनों सदस्यों प्रशांत नंदा, अच्युतानंद समांता और सौम्य रंजन पटनाइक ने ओड़िया में, कर्नाटक से निर्वाचित कांग्रेस के दोनों सदस्य जी. सी. चंद्रशेखर और एल. हनुमन्थैया कन्नड़ में, राजस्थान से निर्वाचित भाजपा के सदस्यों किरोड़ी लाल मीणा और मदन लाल सैनी ने हिंदी में जबकि तेलंगाना से निर्वाचित टीआरएस के सदस्यों प्रकाश बांदा, जोगीनिपल्ली संतोष कुमार और लिंगय्या यादव ने तेलुगू में शपथ ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed