फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   12 August 2026 Major Event

आज के दिन: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पुस्तक का विमोचन करेंगे पीएम मोदी, साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा

Wed, 12 Aug 2026 06:00 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 12 Aug 2026 06:00 AM IST
सार

नमस्कार! आज है बुधवार, 12 अगस्त। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
 

विज्ञापन
12 August 2026 Major Event
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 12 अगस्त 2026 को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पुस्तक का विमोचन करेंगे। आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। 

विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पुस्तक का विमोचन करेंगे पीएम मोदी
शुरुआत प्रधानमंत्री से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पुस्तक का विमोचन करेंगे। यह कार्यक्रम बुधवार सुबह 9:30 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री सभा को संबोधित भी करेंगे। इस पुस्तक का नाम 'ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स' है। आत्मकथा में रामनाथ कोविंद के जीवन की कहानी है। इसमें उनके शुरुआती वर्षों से लेकर सार्वजनिक जीवन और भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में सेवा तक के अनुभवों, संघर्षों और उपलब्धियों का ब्योरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण
बुधवार, 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। पंचांग के अनुसार, 12 अगस्त को लगने वाले इस ग्रहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 09 बजकर 4 मिनट से होगी जो देर रात 01 बजकर 27 मिनट तक चलेगा। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जिसे वलयाकार ग्रहण भी कहते हैं। 12 अगस्त को लगने वाला साल का आखिरी सूर्यग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इस सूर्य ग्रहण को स्पेन, आइसलैंड, ग्रीनलैंड, पुर्तगाल, आर्कटिक और उत्तरी रूस के हिस्सों में देख जा सकता है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
विज्ञापन

सदन में छात्रों के मुद्दे पर बोल सकते है गृह मंत्री 
संसद के मानसून सत्र के दौरान सरकार की तरफ से बुधवार को छात्रों के मुद्दे पर चर्चा की जा सकती है। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी सदन में बोल सकते हैं। 

भोजशाला विवाद पर सुनवाई 
मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई होगी। इससे पहले यह सुनवाई पांच और छह अगस्त को होनी थी, लेकिन नहीं हो सकी थी। इस सुनवाई में मुख्य रूप से शुक्रवार की नमाज के लिए वैकल्पिक व्यवस्था और इंदौर हाईकोर्ट के उस आदेश से जुड़े पक्षों पर विचार किया जाएगा। 

तिरंगा बाइक रैली का आयोजन
हरियाणा के रोहतक में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को प्रातः 9 बजे  तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली का शुभारंभ लघु सचिवालय परिसर से किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक एवं युवा तिरंगा लेकर बाइक रैली में शामिल होंगे और आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed