{"_id":"5b87cdfe42c79246494d41fb","slug":"12-arrested-for-allegedly-spread-obscenity-in-dance-bar-six-women-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने डांस बार में छापा मार छह महिलाओं को कराया मुक्त, 12 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुलिस ने डांस बार में छापा मार छह महिलाओं को कराया मुक्त, 12 लोग गिरफ्तार
भाषा, ठाणे
Updated Thu, 30 Aug 2018 04:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने यहां एक डांस बार में छापा मारकर 12 लोगों को अश्लीलता फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सुखदा नारकर ने बताया कि बीती रात विठ्ठलवाड़ी क्षेत्र स्थित बार में छापे के दौरान 20 से 35 वर्ष उम्र की छह महिलाओं को मुक्त कराया गया।
विज्ञापन
इन महिलाओं को शौचालय के पीछे एक छोटे से कमरे में बिना किसी सुरक्षा के रखा गया था। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि जब भी बार में कोई छापा पड़ता तो उन्हें उसी कमरे में छिपा दिया जाता था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में बार प्रबंधक, वेटर और कुछ ग्राहक शामिल हैं।
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 23,820 रुपये भी बरामद किये। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि गिरफ्तार लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 और 308 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन