फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   114 companies Operate From One Room In Hyderabad

हैदराबाद में एक कमरे में चल रही थीं 114 कंपनियां, छापे के बाद सामने आए कई और चौंकाने वाले सच 

Wed, 25 Jul 2018 06:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Wed, 25 Jul 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
 114 companies Operate From One Room In Hyderabad
- फोटो : amar ujala

हैदराबाद में एक छापे के बाद सनसनीखेज खुलासा हुआ। यहां एक कमरे के अंदर एक या दो से नहीं बल्कि 114 कंपनियां संचालित की जा रही थीं। इतना ही नहीं इन कंपनियों ने बकायदा निदेशक और उनके वेतन की बैलेंस शीट भी बना रखी थी।  

विज्ञापन


इन सभी कंपनियों को शेल कंपनियां बताया जा रहा है। बता दें कि सरकार शेल कंपनियों के खिलाफ एक अभियान चला रही है जिससे टैक्स चोरी का फर्जीवाड़ा सामने आ सके। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को अधिकारियों की एक टीम फॉर्च्यून मोनार्क मॉल की तीसरी मंजिल पर एक रेड के दौरान पहुंची तो उन्हें जांच में पता चला कि एक कमरे के अंदर से 114 कंपनियां संचालित की जा रही थीं। इनमें 50 कंपनियों का कोई बिजनेस ही नहीं था।
विज्ञापन


ये सभी कंपनियां हैदराबाद जुबली हिल इलाके से चलाई जा रही थीं। इन कंपनियों में कई ने तो अपने आपको कई करोड़ के घाटे में बताया था। एक अधिकारी के अनुसार, इन कंपनियों ने अपनी संपत्ति के रूप में खेती की जमीन को दिखाया हुआ था। ये सभी कंपनियां एक-दूसरे से संबंधित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कंपनियों के निदेशक भी हर महीने वेतन उठा रहे हैं। इनमें ऐसे निदेशक हैं जो 25-30 कंपनियों को प्रबंधन अकेले कर रहे हैं। हालांकि भारतीय कानून, एक व्यक्ति को 20 से अधिक कंपनियों के लिए निदेशक होने की अनुमति नहीं देता है।

बताया जा रहा है कि अभी ऐसी कम से छह और जगह हैं, जहां पर एक ही घर में 48, 38, 33 और 28 से ज्यादा कंपनियां चल रही हैं। सूत्रों के अनुसार, एसआरएसआर एडवायजरी सर्विस इन सभी कंपनियों की अकाउंटेंट है। 


क्या होती हैं शेल कंपनियां
शेल कंपनियां वैसी कागजी कंपनियां होती हैं, जिनके अधिकतर निदेशक बेनामी होते हैं और कई बार एक ही पते पर सैकड़ों शेल कंपनियां पंजीकृत होती हैं। ये कंपनियां टैक्स बचाने और कालेधन को सफेद करने के लिए खोली जाती हैं। टैक्सनेट से बचने के लिए ऐसी कंपनियां रिटर्न भी फाइल नहीं करती हैं। देश की डेढ़ करोड़ कंपनियों में से सिर्फ 4 फीसदी यानी लगभग 6 लाख कंपनियां ही रिटर्न भरती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed