फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   11 years of Jan Dhan Yojana PM Modi said this scheme gave people the power to write their own destiny

Jan Dhan Yojana: 11 साल की जनधन क्रांति, पीएम मोदी बोले- इस योजना ने लोगों को अपना भाग्य खुद लिखने की ताकत दी

Fri, 29 Aug 2025 07:16 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 29 Aug 2025 07:16 AM IST
सार

जनधन योजना के 11 साल पूरे होने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने इसे भारत की वित्तीय क्रांति की नींव बताया। उन्होंने कहा कि इस योजना ने अंतिम व्यक्ति को बैंकिंग से जोड़कर उसे आत्मनिर्भर बनाया और देश को एकजुट कर प्रगति की राह दिखाई। यह योजना डीबीटी, महिला सशक्तिकरण और पारदर्शी शासन की मिसाल बनी है।

विज्ञापन
11 years of Jan Dhan Yojana PM Modi said this scheme gave people the power to write their own destiny
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : PTI

विस्तार

पीएम जनधन योजना के 11 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस योजना ने लोगों को अपना भाग्य खुद लिखने की शक्ति दी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जब अंतिम छोर पर खड़ा व्यक्ति वित्तीय रूप से जुड़ जाता है तो पूरा देश एक साथ आगे बढ़ता है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, जब अंतिम व्यक्ति वित्तीय रूप से जुड़ा होता है, तो पूरा देश एक साथ आगे बढ़ता है। प्रधानमंत्री जनधन योजना से यही हासिल हुआ। इसने सम्मान बढ़ाया और लोगों को अपना भाग्य खुद लिखने की शक्ति दी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में माइगोव का पोस्ट साझा किया जिसमें बताया गया कि कैसे प्रधानमंत्री जनधन योजना ने पूरे भारत में जीवन बदल दिया। इसमें कहा गया, गणित के सूत्र नहीं, बल्कि भारत के विकास के सूत्र। भारत की वित्तीय क्रांति एक विचार से प्रेरित है, नवाचार के माध्यम से समावेशन। अंतिम छोर तक बैंकिंग से लेकर महिला-नेतृत्व वाले सशक्तीकरण तक, पारदर्शी डीबीटी हस्तांतरण से लेकर शासन में विश्वास तक, प्रधानमंत्री जनधन योजना ने भारत में बैंकिंग, बचत और विकास के तरीके को बदल दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- PM मोदी का दो दिवसीय जापान दौरा: क्वाड, बुलेट ट्रेन से AI तक.. भारत के एजेंडे में क्या, कौन से करार अहम? जानिए
विज्ञापन
विज्ञापन


यह एक मां के लिए सम्मान से बचत करने का जरिया
माइगोव के एक अन्य पोस्ट में कहा गया, 11 साल पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत से वादा किया था कि कोई भी गरीब परिवार बैंकिंग की दुनिया से बाहर नहीं रहेगा। जन-धन कभी भी केवल खातों के बारे में नहीं था, यह एक मां के लिए सम्मान के साथ बचत करने, एक किसान को बिचौलियों के बिना सहायता प्राप्त करने के बारे में था। यह एक ग्रामीण को राष्ट्र के विकास का हिस्सा महसूस करने के लिए दरवाजे खोलता है।

11 वर्षों में 56 करोड़ जनधन खाते खोले गए : निर्मला
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में 56 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोले गए हैं। इन खातों में कुल जमा राशि 2.68 लाख करोड़ है। 38 करोड़ से अधिक मुफ्त रूपे कार्ड जारी किए गए हैं, जिससे डिजिटल लेनदेन आसान हुआ है। सीतारमण ने कहा, योजना के तहत 67% खाते ग्रामीण या अर्ध-शहरी क्षेत्रों में खोले गए हैं और 56% खाते महिलाओं के हैं।


ये भी पढ़ें:-  SCO: मोदी-जिनपिंग वार्ता के जरिये US को बड़ा संदेश देने की तैयारी में 20 देश, एससीओ बैठक पर दुनिया की निगाहें

पीएम मोदी के दृष्टिकोण ने वितीय समावेशन को वास्तविकता में बदला
प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण ने वित्तीय समावेशन को वास्तविकता में बदल दिया, जिससे हर घर में आशा और हर जीवन में आत्मविश्वास आया। इस योजना को देश की वित्तीय यात्रा में हमेशा एक बड़े बदलाव लाने वाली योजना के रूप में याद किया जाएगा।

2014 में राष्ट्रीय मिशन के रूप में शुरू हुई थी पीएम जन-धन योजना
पीएम नरेंद्र मोदी ने 28 अगस्त 2014 को प्रधानमंत्री जन-धन योजना आज ही के दिन शुरू की गई थी। यह एक राष्ट्रीय मिशन है जिसमें देश के सभी परिवारों के व्यापक वित्तीय समावेशन के लिए एक एकीकृत दृष्टिकोण शामिल है। पीएम जन-धन योजना में प्रत्येक परिवार के लिए कम से कम एक बुनियादी बैंकिंग खाता, वित्तीय साक्षरता, ऋण, बीमा और पेंशन सुविधा तक पहुंच के साथ बैंकिंग सुविधाओं तक सार्वभौमिक पहुंच की परिकल्पना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed