फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   11 thousand policemen will be deployed in bengalore on Tipu Jayanti celebration

कर्नाटकः टीपू जयंती का विरोध कर रहे 150 से ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ता हिरासत में, कोडागू में धारा 144

Fri, 10 Nov 2017 02:37 PM IST
amarujala.com- Presented By: विकास कुमार
amarujala.com- Presented By: विकास कुमार Updated Fri, 10 Nov 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
11 thousand policemen will be deployed in bengalore on Tipu Jayanti celebration
टीपू सुल्तान - फोटो : File Photo
कर्नाटक सरकार ने मैसूर के शासक टीपू सुल्तान की जयंती बनाने के फैसले को लेकर पूरे राज्य के अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। आज सुबह कोडागू में टीपू सुल्तान की जयंती के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन ने धारा 144 लाग दी है। इसके अलावा मदिकेरी में प्रदर्शनकारियों ने कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों पर पत्थरबाजी की। 
विज्ञापन


वहीं हुबली में प्रदर्शन कर रहे 150 से ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। बंगलूरू में टीपू जयंती के आयोजन को सफल बनाने के लिए सरकार ने शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। 
विज्ञापन

 


समारोह के दौरान कोई अप्रिय घटना को अंजाम न दिया जा सके इसलिए शहर में 11 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी साथ ही शराब बिक्री पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। पुलिस ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सिर्फ सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम को छोड़कर किसी को भी टीपू का जुलूस निकालने की इजाजत नहीं होगी। 

 

 


 
ये भी पढ़ेंः टीपू सुल्तान स्वतंत्रता सेनानी नहीं, फिर क्यों मनाएं उसकी जयंती: हाईकोर्ट

बंगलूरू के पुलिस आयुक्त टी सुनील कुमार ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हम धारा 144 भी लगा सकते हैं और जो भी कानून तोड़ेगा उसके खिलाफ खख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस (केएसआरपी) की 30 टुकड़ियों और 25 सशस्त्र दलों के अलावा शहर पुलिस के पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को तैनात किया जायेगा। 

आपको बता दें कि बीजेपी, कुछ दक्षिमपंथी संगठनों और कोडावा समुदाय के लोग टीपू सुल्तान की जयंती बनाने का विरोध कर रहे हैं। इन सभी का कहना है कि टीपू एक धार्मिक ‘‘कट्टरवादी’’ था। टीपू ने जबरन लोगों का धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल करवाने के लिए मजबूर कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed