फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   11 schoolgirls hospitalised after being pepper-sprayed by fellow students today news update in hindi

Updates: काली मिर्च स्प्रे से 11 छात्राओं की हालत बिगड़ी; अरुणाचल ने पेपर लीक मामलों की जांच के लिए बनाया पैनल

Thu, 17 Aug 2023 07:24 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 17 Aug 2023 07:24 PM IST
सार

गोवा के एक स्कूल में साथी छात्रों द्वारा शरारत में छात्राओं पर कालीमिर्च का स्प्रे करने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरी ओर अरुणाचल प्रदेश सरकार ने एपीपीएससी की परीक्षाओं में पेपर लीक मामलों पर सख्त रुख अपनाया है। पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरें...

विज्ञापन
11 schoolgirls hospitalised after being pepper-sprayed by fellow students today news update in hindi
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी गोवा के बिचोलिम के एक स्कूल में साथी छात्रों द्वारा शरारत में छात्राओं पर कालीमिर्च का स्प्रे करने का मामला सामने आया है। इसके बाद 11 छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये घटना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई। वहीं, अरुणाचल प्रदेश सरकार ने बीते आठ सालों में प्रश्नपत्र लीक मामलों की जांच के लिए एक पैनल बनाया है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घटना तब हुई जब छात्राएं कक्षा के अंदर थीं। स्कूल के प्रबंधन से प्राप्त शिकायत के अनुसार, छात्रों के एक समूह ने शरारत में कक्षा की कुछ छात्राओं पर पर काली मिर्च का स्प्रे कर दिया। इसके बाद उन लोगों को बेचैनी और सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी। इसके बाद ग्यारह छात्राओं को शुरू में बिचोलिम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं, बाद में उनमें से तीन को मापुसा शहर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


बिचोलिम के विधायक ने जाना छात्राओं का हाल 
इस घटना के बारे में जानकारी पाकर बिचोलिम विधायक डॉ. चंद्रकांत शेट्टी जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने छात्राओं के  बारे में जानकारी ली। बाद में उन्होंने बताया कि वहां भर्ती सभी छात्रों की हालत स्थिर है। दो को छोड़कर अधिकांश छात्राओं को जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि पुलिस ने स्कूल प्रबंधन से एक अनुशासनात्मक समिति गठित करने और घटना की जांच करने को कहा है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कुछ छात्रों ने कक्षा के बाहर खिड़की से काली मिर्च का स्प्रे किया। स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को बताया है कि वह पहले ही चार छात्रों को उनके कदाचार के लिए स्कूल से निलंबित कर चुका है।

अरुणाचल प्रदेश ने आठ सालों में प्रश्नपत्र लीक मामलों की जांच के लिए बनाया पैनल 
वहीं, अरुणाचल प्रदेश सरकार ने अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) द्वारा आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित प्रश्न पत्र लीक की जांच के लिए एक सदस्यीय आयोग का गठन किया है। अरुणाचल सरकार ने इस बारे में आदेश भी जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति पी के डेका के नेतृत्व वाला आयोग अप्रैल 2014 से अगस्त 2022 तक एपीपीएससी द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में कथित प्रश्न पत्र लीक की जांच करेगा। आदेश के अनुसार, यह भर्ती प्रक्रिया में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल अधिकारियों, अधिकारियों और अन्य हितधारकों की ओर से संभावित खामियों की भी जांच करेगा।


छात्रों से शिक्षित उम्मीदवारों को वोट देने की अपील, शिक्षक को किया बर्खास्त
एडटेक फर्म अनएकेडमी ने करण सांगवान नाम के एक शिक्षक को बर्खास्त कर दिया है। दावा है कि उन्होंने छात्रों से शिक्षित उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की थी। अब सांगवान ने अपना खुद का यूट्यूब चैनल शुरू किया है। उन्होंने घोषणा की है कि वह 19 अगस्त को विवाद के बारे में जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके कारण मैं विवाद में हूं और उस विवाद के कारण मेरे कई छात्र जो न्यायिक सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें भी परेशानी उठानी पड़ रही है। उनके साथ-साथ मुझे भी गंभीर परिणाम भुगतने पड़ रहे हैं। सांगवान ने जिस विवादित वीडियो का जिक्र किया है, उसमें उन्होंने छात्रों से अगली बार शिक्षित उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed