{"_id":"5b60731a4f1c1bb15c8b5870","slug":"11-minor-girls-released-from-the-brothel-in-a-city-of-telangana","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना के एक शहर में वेश्यालय से मुक्त करायी गयी 11 नाबालिग लड़कियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना के एक शहर में वेश्यालय से मुक्त करायी गयी 11 नाबालिग लड़कियां
भाषा, हैदराबाद
Updated Tue, 31 Jul 2018 08:02 PM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना के एक शहर में एक वेश्यालय से ग्यारह नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया है और इस संदर्भ में छह महिलाओं समेत आठ तस्कर गिरफ्तार किये गये हैं।
एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और समेकिल बाल विकास सेवाओं की एक संयुक्त टीम ने सोमवार को यादद्रि भोंगिर जिले के यादागिरिगुट्टा में वेश्यालयों पर छापा मारा। इस कार्रवाई में सात से 10 साल उम्र की 11 लड़कियों को मुक्त कराया और तस्करों को गिरफ्तार किया।
रचकोंडा के पुलिस आयुक्त महेश एम भागवत ने संवाददाताओं को बताया कि तस्कर एजेंट के माध्यम से गरीब परिवारों से इन बच्चियों को खरीदते हैं और वे हर लड़की के लिए एक से डेढ़ लाख रुपये का भुगतान करते हैं।
आयुक्त के अनुसार खरीदने के बाद लड़कियों को वेश्यालय भेजा जाता है और वहां उन्हें जवानी तक रखा जाता है। तस्कर एक डॉक्टर को रखते हैं जो इन बच्चियों को हार्मोन का इंजेक्शन देता है ताकि वे जल्द बड़ी हो जाएं।
विज्ञापन
भागवत ने बताया कि मुक्त करायी गयी सभी लड़कियों को बालिका गृह भेज दिया गया है। तस्करों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता एवं पोक्सो की संबंधित धाराएं लगायी गयी हैं।