{"_id":"5eb2e29f0afb9a33b30989d8","slug":"11-inmates-3-staff-members-at-sabarmati-jail-test-coronavirus-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: साबरमती जेल में 11 कैदी, तीन जेलकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: साबरमती जेल में 11 कैदी, तीन जेलकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले
Wed, 06 May 2020 11:33 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 06 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहमदाबाद के साबरमती सेंट्रल जेल में बुधवार को 11 कैदियों और तीन जेल कर्मचारियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। साबरमती जेल के पुलिस उप अधीक्षक डी वी राणा ने कहा कि , 11 कैदियों में से कोई भी लगभग 2,500 कैदियों के साथ संपर्क में नहीं आए हैं, क्योंकि वे पहले से ही अलग-थलग थे।
विज्ञापन
गुजरात में बुधवार को कोविड-19 के 380 नए मामले सामने आए और 28 मरीजों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अब राज्य में इस महामारी के कुल मामले 6,625 हो गए हैं और इस महामारी से मरने वालों की संख्या 396 हो गई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिन 28 मरीजों की एक दिन में मौत हुई उनमें 25 अहमदाबाद के थे। अहमदाबाद से राज्य में बुधवार को सर्वाधिक 291 नए मामले सामने आए। बुधवार को कोरोना वायरस महामारी के 119 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिससे राज्य में अबतक 1,500 लोग इस बीमारी से स्वस्थ हो गए हैं। राज्य में 4,729 लोग उपचाराधीन हैं, जिनमें से 26 मरीजों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन