फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   11 Indian fishermen arrested for illegal fishing by Srilankan navy

श्रीलंका की नौसेना ने 11 भारतीय मछुआरों को पकड़ा

Sun, 20 Nov 2016 07:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Sun, 20 Nov 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
11 Indian fishermen arrested for illegal fishing by Srilankan navy
श्रीलंका की नौसेना ने कम से कम 11 भारतीय मछुआरों को उनकी नावों के साथ गिरफ्तार कर लिया। श्रीलंका की सेना ने जानकारी दी कि नेदुथीवु आईसलैंड के पास मछली पकड़ते हुए शनिवार को तमिलनाडु के मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया। नौसेना का कहना है कि उन्हें अवैध रुप से जाफना के डेल्फ्ट आईलेट के तट पर श्रीलंकाई क्षेत्र में मछली पकड़ते हुए पाया गया। 
विज्ञापन


शनिवार की रात को लगभग 3,500 मछुआरे रामेश्वरम से 634 नावों के साथ निकले थे। तमिलनाडु पुलिस और राज्य मशीनीकृत नौका मछुआरा संगठन के नेता पी सेसुराजा ने बताया कि इस शहर के मछुआरों को शनिवार शाम हिरासत में ले लिया गया और उनकी दो नौकाओं के साथ उन्हें कनगेसंतथुरई बंदरगाह पर ले जाया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि श्रीलंकाई नौसैनिकों ने सैकड़ों अन्य मछुआरों का भी पीछा किया और कथित तौर पर बोतलें और पत्थर फेंके और चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed