फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   100 percent adults will get the first vaccine in two months

कोरोना से जंग: दो महीने में देश हासिल करेगा बड़ा मुकाम, 100 फीसदी वयस्कों को लग जाएगा पहला टीका

Wed, 15 Sep 2021 06:18 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 15 Sep 2021 06:18 AM IST
सार

बच्चों का टीकाकरण भी शुरू होगा। जानकारी मिली है कि पहले सरकार 12 से 18 और फिर 12 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों का टीकाकरण कर सकती है। 

विज्ञापन
100 percent adults will get the first vaccine in two months
कोरोना का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की आबादी में कुल टीकाकरण 75 करोड़ पार हो चुका है। वहीं अगले दो महीने में वयस्कों का एकल खुराक टीकाकरण भी 100 फीसदी तक पहुंचने वाला है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कुल व्यस्कों की आबादी 94 करोड़ है, जिनमें से 57 करोड़ से भी अधिक लोग वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं।

मंत्रालय को उम्मीद है कि इसी माह के अंत तक यह संख्या 60 से 62 करोड़ पार हो सकती है। वहीं आगामी अक्तूबर माह में 80 करोड़ से अधिक वयस्कों को वैक्सीन की कम से कम एक खुराक मिल जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात में उत्पादन से कोवाक्सिन की आपूर्ति में सुधार
गुजरात में उत्पादन शुरू होने के बाद देश में कोवाक्सिन की आपूर्ति में सुधार देखने को मिल रहा है। राज्यों के पास कोवाक्सिन का भंडारण बढ़ने लगा है। मंगलवार को केंद्र ने डेढ़ करोड़ से भी अधिक वैक्सीन की नई खेप जारी की है। पिछले कुछ दिन में कंपनी की ओर से करीब 30 लाख से अधिक खुराक उपलब्ध कराई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed