फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   10 updates of modi, maya, rahul and akhilesh rally in up

फिर उठी उंगलियां, जमकर हुए चुनावी वार, जानिए क्या-क्या बोले दिग्गज?

Mon, 20 Feb 2017 08:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Feb 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
10 updates of modi, maya, rahul and akhilesh rally in up
- फोटो : ANI

उत्तर प्रदेश के सियासी रण में मतदाताओं को लुभाने का दौर चल रहा है। ये दौर आरोप-प्रत्यारोपों का भी है, जिसमें कोशिश ये कि दूसरे की चादर पर दाग दिखाकर खुद को जनता के सामने उजला पेश किया जा सके। सोमवार को भी यूपी के अलग-अलग हिस्सों में मोदी, माया, राहुल और अखिलेश ने धुआंधार रैलियां कीं।

विज्ञापन


पीएम ने जहां ऊरई के जालौन और यूपी के फूलपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया तो वहीं अखिलेश ने रायबरेली के ऊंचाहार में मोदी और माया पर तीखे हमले किए। माया यूपी के सुल्तानपुर में मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करती दिखीं तो वहीं राहुल गांधी ने यूपी के बांदा में जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन


अखिलेश ने अमिताभ द्वारा किए जा रहे गुजरात सरकार के विज्ञापन पर हमला बोला तो वहीं पीएम के बयान की खिंचाई करने से भी वो पीछे नहीं रहे। बसपा मुखिया मायावती ने तो पीएम के नाम का दलित विरोधी मतलब बता दिया। कुल मिलाकर एक दूसरे पर जुबानी हमला करने में कोई पीछे नहीं रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश ने गधे के विज्ञापन पर ली चुटकी

10 updates of modi, maya, rahul and akhilesh rally in up

1-बता दीजिए कितना कालाधन आया

यूपी के सीएम अख‌िलेश यादव सपा प्रत्याशी मनोज पांडेय के ल‌िए वोट मांगने रायबरेली के ऊंचाहार में जनसभा करने पहुंचे। अख‌िलेश ने प्रधानमंत्री मोदी पर न‌िशाना साधा और कहा, प्रधानमंत्री जी अब तो सबका पैसा जमा करवा ल‌िया अब बता दीज‌िए क‌ि क‌ितना कालाधन आया। उन्होंने कहा, गरीब क‌िसान गंगा की ओर हाथ करके कसम खाता है वो हमेशा सच्ची कसम मानी जाती है और हम उसका भरोसा कर लेते हैं। प्रधानमंत्री को काशी ने चुनकर भेजा है, वह बनारस जाते हैं तो कहते हैं क‌ि गंगा मैया ने बुलाया है, यहां आते हैं तो कहते हैं क‌ि यूपी ने गोद ल‌िया है।

2- रमजान की बात बाद में पहले काशी की बात कर लो
अख‌िलेश ने कहा, प्रधानमंत्री यहां कह गए क‌ि रमजान पर ब‌िजली देते हो तो दीवाली पर भी द‌ो। प्रधानमंत्री जी आप गंगा मैया को बहुत मानते हो। आप गंगा की कसम खाकर बताओ क‌ि सपा ने काशी को 24 घंटे बिजली दी या नहीं। दीवाली और रमजान की बात बाद में कर लेना पहले काशी की बात कर लो।

3- आपको कोई गधा कहे तो बुरा मत मान‌िएगा
सीएम ने कहा, टीवी पर आपने गधे का विज्ञापन देखा होगा। मैं सदी के सबसे बड़े महानायक से कहना चाहूंगा कि गुजरात के गधों का प्रचार मत कीज‌िए। क्या गधों का प्रचार भी होता है? अखिलेश ने कहा, गुजरात के तो गधों का भी प्रचार किया जा रहा है और प्रधानमंत्री मुझ पर इल्जाम लगाते हैं। अख‌िलेश ने ज‌िस विज्ञापन का ज‌िक्र क‌िया उसमें अमिताभ बच्चन कहते हैं, अगली बार आपको कोई गधा कहे तो बुरा मत मान‌िएगा और ऐड में वह वाइल्ड ऐस सेंक्चुरी का प्रचार करते हैं।

पीएम के बयान का राहुल ने दिया करारा जवाब

10 updates of modi, maya, rahul and akhilesh rally in up
RAHUL GANDHI - फोटो : ANI

4-मोदी जी 5 मिनट में कर दो किसान का कर्जा माफ
यूपी के बांदा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम पर हमला करते हुए कहा कि आप किसान का कर्जा माफ करना चाहते हो तो कैबिनेट मीटिंग बुलाओ और 5 मिनट में कर्जा माफ कर दो। पर आपकी तो नियत साफ नहीं है।

5-  मोदी जी वादे भूल जाते हैं
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम चुनावों के वक्त जो वादे करते हैं वो बाद में भूल जाते हैं। बिहार चुनावों के वक्त उन्होंने बिहार के विकास के लिए राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात कही थी, लेकिन चुनाव हारने के बाद वो बिहार के विकास को भूल गए। 2014 में मोदी जी ने बनारस में कहा कि गंगा मेरी मां है और उसने मुझे बुलाया है। उन्होंने गंगा को मां कहा, लेकिन उससे किए वादों को पूरा नहीं किया।

मोदी के बीएसपी और अखिलेश सरकार पर तंज

10 updates of modi, maya, rahul and akhilesh rally in up
MODI - फोटो : ANI

6- बेहाल कहने वाले और बेहाल करने वाले साथ आए
उत्तर प्रदेश के जालौन और फूलपुर में पीएम ने जनसभाओं को संबोधित किया। पीएम ने दोनों रैलियों में यूपी सरकार में कानून व्यवस्था की कड़ी आलोचना की। मोदी बोले बेहाल कहने वाले और बेहाल करने वाले साथ आए हैं। यूपी विकास की दौड़ में पिछड़ गया है। यूपी जैसा राज्य आज आखिरी कतार में है। यूपी में क्राइम, अत्याचार, परिवारवाद है।

7- बीएसपी का बदल गया है नाम
पीएम ने जालौन में बहुजन समाज पार्टी के नाम पर ही तंज कस डाला। मोदी ने कहा कि अब तो बीएसपी का नाम बदल गया है। ये अब बहुजन समाज पार्टी नहीं रह गई है, ये तो बहनजी सम्पत्ति पार्टी बन गई है। पीएम ने मायावती के उस बयान पर भी पलटवार किया जिसमें माया ने नोटबंदी के लिए कहा था कि सरकार ने पूरी तैयारी नहीं की थी। मोदी ने कहा कि बहनजी ने कहा कि पूरी तैयार नहीं की थी। सरकार ने नहीं की थी या आपने नहीं की थी।

8- यूपी में बुंदेलखंड का बुरा हाल
उरई में पीएम ने बुंदलेखंड को यूपी का सबसे बुरे हाल वाला क्षेत्र बताया। पीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगर सबसे बुरा हाल किसी जगह का है तो वो बुंदेलखंड का है। पीएन ने कहा कि अगर यूपी में सरकार बनी तो बुंदेलखंड की आवाज जरुर सुनी जाएगी।

मायावती के पीएम पर तीखे वार

10 updates of modi, maya, rahul and akhilesh rally in up
mayawati - फोटो : ANI

9-  नरेंद्र दामोदर दास मोदी का मतलब एंटी दलित मैन 
सुल्तानपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा कि नरेंद्र दामोदर दास मोदी का मतलब एंटी दलित मैन है। उन्होंने सभा में उपस्थित समूह से पूछा कि प्रधानमंत्री का पूरा नाम क्या है। नरेंद्र दामोदर दास मोदी - नरेंद्र का मतलब होता है नेगेटिव, दामोदरदास मोदी का मतलब होता है दलित और मोदी का मतलब होता है मैन (आदमी)। ही इज नेगेटिव दलित मैन। यानी कि वो दलित विरोधी आदमी हैं।

10- मैने शादी नहीं की, पूरा जीवन समर्पित कर दिया

मायावती ने कहा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नहीं मालूम कि बसपा पहले एक आंदोलन है, उसके बाद पार्टी है। मैंने शादी नहीं की और अपना पूरा जीवन अल्पसंख्यकों खासतौर पर मुस्लिमों की बेहतरी के लिए लगा दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed