{"_id":"5ae16d344f1c1b66098b6926","slug":"10-things-about-indu-malhotra-first-woman-lawyer-to-become-supreme-court-judge-directly","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए कौन हैं सुप्रीम कोर्ट की नवनियुक्त जज इंदु मल्होत्रा, उनके बारे में 10 प्रमुख बातें ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जानिए कौन हैं सुप्रीम कोर्ट की नवनियुक्त जज इंदु मल्होत्रा, उनके बारे में 10 प्रमुख बातें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
इंदु मल्होत्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ वकील इंदु मल्होत्रा सुप्रीम कोर्ट में जज के तौर पर शुक्रवार को शपथ लीं। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया दीपक मिश्रा ने उन्हें शपथ दिलाई। वह वकील से सीधे सुप्रीम कोर्ट की जज बनने वाली पहली महिला हैं।
सुप्रीम कोर्ट के पांच वरिष्ठतम जजों के कोलेजियम ने 22 जनवरी को जस्टिस केएम जोसेफ और मल्होत्रा की नियुक्ति की सिफारिश की थी।
भारत के सुप्रीम कोर्ट की जज बनने वालीं इंदु मल्होत्रा के बारे में प्रमुख बातें:
1. इंदु मल्होत्रा पहली महिला वकील हैं जिन्हें सीधे सुप्रीम कोर्ट की जज बनाया जा रहा है।
2. वे सुप्रीम कोर्ट की सातवीं महिला जज होंगी। उनसे पहले जस्टिस एम फातिमा बीवी, जस्टिस सुजाता वी मनोहर, जस्टिस रूमा पाल, जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा, जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई और जस्टिस आर भानुमति सुप्रीम कोर्ट की जज बन चुकी हैं। वर्तमान में जस्टिस आर भानुमति सुप्रीम कोर्ट की अकेली महिला जज हैं।
3. मल्होत्रा का जन्म 1956 में बंगलुरू में हुआ और वे बहुत कम उम्र में दिल्ली आ गई थीं।
4. उनके पिता ओम प्रकाश मल्होत्रा भी वकील थे।
5. इंदु मल्होत्रा ने 1983 में दिल्ली बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराया था।
6. वकालत शुरू करने से पहले कुछ समय के लिए उन्होंने दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज और विवेकानंद कॉलेज में पढ़ाया।
7. 1988 में वे सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड चुनी गईं।
8. सुप्रीम कोर्ट ने 2007 में इंदु मल्होत्रा को वरिष्ठ वकील नियुक्त किया। जस्टिस लीला सेठ के बाद मल्होत्रा दूसरी महिला थीं जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ वकील नियुक्त किया।
विज्ञापन
9. मल्होत्रा ने सिक्योरिटीज एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी), दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (डीडीए), वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) जैसे कई वैधानिक संस्थाओं का सुप्रीम कोर्ट के समक्ष प्रतिनिधित्व किया है।
10. वह मध्यस्थता की विशेषज्ञ हैं और विभिन्न घरेलू और अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक मामलों में मध्यस्थता की है। उन्होंने द लॉ एंड प्रैक्टिस ऑफ आर्बिट्रेशन इन इंडिया किताब का सह-लेखन किया है।