{"_id":"5c44fc0ebdec224dab5ff29d","slug":"10-peacekeepers-died-and-25-injured-in-mali-attack-united-nation","type":"story","status":"publish","title_hn":"माली में यूएन शांति सैनिकों पर हमला, 10 की मौत, 25 घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
माली में यूएन शांति सैनिकों पर हमला, 10 की मौत, 25 घायल
Mon, 21 Jan 2019 07:26 AM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 21 Jan 2019 07:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलकायदा से जुड़े जिहादियों ने संयुक्त राष्ट्र के शांति स्थापना मिशन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। संयुक्त राष्ट्र ने हमले की जानकारी देते हुए बताया कि माली में हुए हमले में 10 संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की मौत हो गई है, वहीं 25 घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता ने बताया कि कैंप में मारे गए सभी भी शांति सैनिक चाड के थे। उन्होंने हमले की निंदा करते हुए कहा कि इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि शांति सैनिकों ने हमले का जोरदार जवाब दिया और कुछ हमलावर मारे भी गए।
विज्ञापन
नागरिकों ने बताया कि रविवार की सुबह हमलावर कार व मोटरसाइकिलों में सवार होकर आए थे। ग्लोबल कनाडा अफेयर्स ने ईमेल कर स्पष्ट किया है कि इस मामले में कनाडा के सशस्त्र बल का कोई सदस्य शामिल नहीं था।
विज्ञापन
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने 2013 में माली में शांति स्थापना मिशन की शुरुआत की थी। इसके करीब 15 हजार सदस्य हैं। यह पश्चिमी अफ्रीकी देश कई उग्रवादी समूहों के निशाने पर है। इन समूहों का जुड़ाव अलकायदा और आईएस से है।