{"_id":"66d40bc13fb6d3509e0a2908","slug":"10-new-ayush-institutes-will-be-opened-in-the-next-five-years-president-will-visit-the-institute-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayush Institutes: अगले पांच सालों में खुलेंगे 10 नए आयुष संस्थान, राष्ट्रपति करेंगी संस्थान का दौरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ayush Institutes: अगले पांच सालों में खुलेंगे 10 नए आयुष संस्थान, राष्ट्रपति करेंगी संस्थान का दौरा
Sun, 01 Sep 2024 12:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 01 Sep 2024 12:07 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।
- फोटो :
एएनआई/वीडियो ग्रैब
विस्तार
केंद्रीय आयुष और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान का दौरा किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जाधव ने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में देश के अलग अलग हिस्सों में दस नए आयुष संस्थान शुरू किए जाएंगे। चरणबद्ध तरीके से शुरू किए जाने वाले इस संस्थाओं की पूरी रूप रेखा तैयार की जा चुकी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस संस्थान की अपनी पहचान ही है कि देश की राष्ट्रपति भी इस संस्थान का दौरा करना चाहती हैं।
संस्थान में निरीक्षण करते हुए मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार आयुर्वेद को घर-घर पहुंचाने के प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी प्रयास को पूरा करने में लगी हुई है। वर्तमान में योग और आयुर्वेद के प्रति धारणा में वैश्विक बदलाव आया है और इनकी स्वीकार्यता तेजी से बढ़ रही है। यही वजह है कि देश में दुनिया के सबसे ज्यादा आयुष संस्थान खोले जाने का फैसला लिया गया है।
इस दौरान संस्थान की निदेशक प्रो. तनुजा नेसारी ने कहा कि आयुर्वेद को बढ़ावा देने में केंद्र सरकार बहुत सहयोग कर रही है। इस वजह से उनका संस्थान दुनिया भर के मरीजों में न सिर्फ इस पद्धति बल्कि बेहतर चिकित्सा के लिए जाना जा रहा है। इन दशाओं में आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने और इसे वैश्विक मंच पर स्थापित करने में मदद भी मिल रही है।
इस दौरान कार्यक्रम में आयुष विभाग के उप महानिदेशक सत्यपाल, डीन पीएचडी प्रोफेसर महेश व्यास, चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर आनंद रमन शर्मा, अपर चिकित्सा अधीक्षक योगेश बडवे सहित विभिन्न अधिकारी, चिकत्सक और कर्मचारी शामिल थे।