{"_id":"57db20bd4f1c1b0d27d48053","slug":"10-loco-pilot-called-for-running-electric-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने को बुलाए गए 10 लोको पायलट, 30 ट्रेनों को चलाने की तैयारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने को बुलाए गए 10 लोको पायलट, 30 ट्रेनों को चलाने की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Fri, 16 Sep 2016 03:59 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्मों से इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने के लिए रेलवे प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए दूसरे मंडलों से 10 लोको पायलट बुलाए गए हैं, जिनके शुक्रवार तक पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद करीब 30 ट्रेनों को इलेक्ट्रिक इंजन से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विद्युतीकरण होने के बाद अभी मौर्य एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, पूर्वांचल एक्सप्रेस और बाघ एक्सप्रेस इलेक्ट्रिक इंजन से चल रही हैं। पिछले दिनों रेलवे बोर्ड ने प्लेटफॉर्म छह को छोड़कर सभी प्लेटफॉर्मों से इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन
रेलवे सूत्रों के मुताबिक इस महीने 30 ट्रेनों को इलेक्ट्रिक इंजन से चलाने की योजना है। इसी के तहत एनईआर के दूसरे मंडलों से 10 लोको पायलटों को बुलाया गया है। अभी वाया गोरखपुर होकर जाने वाली ट्रेनों में ही इलेक्ट्रिक इंजन लगाए जाएंगे। गोरखपुर से संचालित होने वाली ट्रेनों में इलेक्ट्रिक इंजन लगाने में वक्त लगेगा। लखनऊ मंडल के डीआरएम ने बताया कि जल्द ही कुछ और ट्रेनों को इलेक्ट्रिक इंजन से चलाया जाएगा।
विज्ञापन