फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   10 Groups of Secretaries working on finalising 100-day agenda for new government

Lok Sabha Election: नई सरकार के लिए 100 दिन के एजेंडे पर काम शुरू, अंतिम रूप देने में जुटे सचिवों के 10 समूह

Mon, 13 May 2024 12:34 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 13 May 2024 12:34 AM IST
सार

सरकार के सूत्रों ने बताया कि नरेंद्र मोदी सरकार के सचिवों के विभिन्न क्षेत्रीय समूह महत्वपूर्ण फैसलों और परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं। जिन्हें सरकार गठन के बाद होने वाली मंत्रिपरिषद की प्रस्तावित पहली बैठक में अंतिम रूप दिया जाना है। 

विज्ञापन
10 Groups of Secretaries working on finalising 100-day agenda for new government
North Block - फोटो : ANI

विस्तार

देश के विभिन्न हिस्सों में लोकसभा के लिए मतदान जारी हैं। इस बीच सचिवों के दस अलग-अलग समूह 4 जून को चुनाव परिणाम के बाद बनने वाली नई सरकार के लिए सौ दिन के एजेंडे को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। 

विज्ञापन


सरकार के सूत्रों ने बताया कि नरेंद्र मोदी सरकार के सचिवों के विभिन्न क्षेत्रीय समूह महत्वपूर्ण फैसलों और परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं। जिन्हें सरकार गठन के बाद होने वाली मंत्रिपरिषद की प्रस्तावित पहली बैठक में अंतिम रूप दिया जाना है। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सचिवों के विभिन्न समूहों की बैठकें हो रही हैं। जिनमें कृषि, वित्त, विदेश, रक्षा और अन्य जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय शामिल हैं, ताकि सरकार के लिए एजेंडे को अंतिम रूप दिया जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरोसा जताया है कि वे तीसरी बार सरकार बनाएंगे और देश व जनता के कल्याण के लिए बड़े फैसले लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि इन समूहों में शामिल मंत्रालयों और सचिवों ने सरकार के अंदरूनी और बाहरी कामों की योजनाओं के संबंध में सरकार के एजेंडे को लेकर अलग-अलग सुझाव दिए हैं। मोदी सरकार विभिन्न क्षेत्रों में सुधार करने पर भी विचार कर रही है। भाजपा ने देश में अब तक के सबसे बड़े सैन्य सुधार को महत्व देते हुए अपने घोषणा पत्र में नए थिएटर कमान बनाने को भी शामिल किया है। सुधारों को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) की अध्यक्षता वाले सैन्य मामलों के विभाग द्वारा किया जाना है। 


लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 96 सीटों पर 13 मई को मतदान होगा। 96 लोकसभा सीट में से आंध्र प्रदेश से 25, तेलंगाना से 17, उत्तर प्रदेश से 13, महाराष्ट्र से 11, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल से आठ-आठ, बिहार से पांच, झारखंड और ओडिशा से चार-चार और जम्मू-कश्मीर से एक सीट है।

लोकसभा चुनाव सात चरणों में हो रहे हैं। तीन चरणों का मतदान पहले ही संपन्न हो चुका है। मतगणना 4 जून को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed