फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   1 toilet each for 76 boys, 66 girls in govt schools: Survey

सरकारी स्कूलों में 76 लड़कों और 66 लड़कियों पर सिर्फ एक टॉयलट

Mon, 29 Aug 2016 08:44 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Aug 2016 08:44 AM IST
विज्ञापन
1 toilet each for 76 boys, 66 girls in govt schools: Survey
टॉयलट
एक तरफ देश में स्वच्छ भारत अभियान का जोर है तो दूसरी तरफ स्कूलों में शौचालयों की कमी इस पूरे अभियान पर पलीता लगा सकती है। हाल ही सामने आए एक सर्वे के मुताबिक, सरकारी स्कूलों में औसत तौर पर 76 छात्रों द्वारा एक टॉयलट इस्तेमाल किया जा रहा है, वहीं छात्राओं के मामले में यह आंकड़ा 66 का है। अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, यह सर्वे 9 राज्‍यों के 450 से ज्‍यादा सरकारी स्‍कूलों पर किया गया।
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में टॉयलट को लेकर जो मानक है, उसके मुताबिक, हर 40 स्‍टूडेंट्स पर कम से कम एक शौचालय होना चाहिए। वाटर सैनिटेशन एंड हाइजीन (WASH) को लेकर किए गए सर्वे को इंटरनेशनल चैरिटी वॉटर एड द्वारा किया गया। सर्वे मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा छात्र और छात्राओं के लिए अलग शौचालय मुहैया कराने की खातिर चलाए गए स्‍वच्‍छ विद्यालय अभियान के दो साल बाद किया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अगस्‍त 2015 में स्‍वच्‍छ विद्यालय अभियान के तहत सरकार ने देश भर के 2.61 लाख स्‍कूलों में 4.17 लाख शौचालय बनवाने की घोषणा की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed