फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   1.59 lakh RTIs registered including ten thousands more womens in eight years

कार्मिक मंत्रालय : आठ वर्षों में 1.59 लाख से ज्यादा आरटीआई, 11,376 महिलाओं ने दी दायर की अर्जी

Thu, 18 Nov 2021 12:56 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 18 Nov 2021 12:56 PM IST
सार

लोकेश के. बत्रा ने एक वेबसाइट के जरिए आरटीआई अर्जियों की कुल संख्या पर कार्मिक मंत्रालय से लिंग आधारित जानकारियां मांगी थी। इसके जवाब में मंत्रालय ने सूचना दी है। 

विज्ञापन
1.59 lakh RTIs registered including ten thousands more womens in eight years
आरटीआई - फोटो : FILE PHOTO

विस्तार

पिछले आठ वर्षों में सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत डाली गईं 1.59 लाख से अधिक अर्जियों में से 11,376 अर्जियां महिलाओं की हैं और बाकी सभी पुरुषों की। कार्मिक मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। एक आरटीआई के जवाब में मंत्रालय ने बताया कि 22 अप्रैल 2013 से 12 नवंबर 2021 के बीच इस कानून के तहत 1,59,107 अर्जियां दी गईं। इनमें से 11,376 अर्जियां महिलाओं ने दीं और 1,47,731 अर्जियां पुरुषों ने दीं।
विज्ञापन


कोमोडोर (सेवानिवृत्त) लोकेश के. बत्रा ने एक वेबसाइट के जरिए आरटीआई अर्जियों की कुल संख्या पर कार्मिक मंत्रालय से लिंग आधारित जानकारियां मांगी थी। इसके जवाब में मंत्रालय ने बताया कि 15,986 अर्जियां (1,507 महिलाओं की और 14,479 पुरुषों की) 2021 में 12 नवंबर तक दायर की गयी, 20,792 (1,968 महिलाओं की और 18,824 पुरुषों की) अर्जियां 2020 में और 20,762 (1,612 महिलाओं की और 19,150 पुरुषों की) अर्जियां 2019 में दायर की गयीं।
विज्ञापन



मंत्रालय ने बताया कि 2018 में 19,709 आरटीआई अर्जियां (1,433 महिलाओं और 18,276 पुरुषों) दायर की गयी। ऐसे ही 2017 में 18,869 (1,219 महिलाओं और 17,650 पुरुषों) अर्जियां दी है।  2016 में 17,800 (885 महिलाओं और 16,915 पुरुषों), 2015 में 16,210 (981 महिलाओं और 15,229 पुरुषों) और 2014 में 16,626 (1,049 महिलाओं और 15,577 पुरुषों) अर्जियां दायर की गयीं। बत्रा ने बताया, ‘‘आंकड़ें दिखाते हैं कि महिलाओं में अपने जानने के अधिकार के बारे में ज्यादा जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed