फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   1.38 crore cash and 6L litres liquor of liquor in poll-bound Gujarat and Himachal Pradesh

हिमाचल और गुजरात से 1.38 करोड़ नगदी, छह लाख लीटर शराब जब्त

Wed, 08 Nov 2017 01:43 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Nov 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
1.38 crore cash and 6L litres liquor of liquor in poll-bound Gujarat and Himachal Pradesh

चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त निगरानी टीम द्वारा हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कुल 1.38 करोड़ रुपये की नगदी, छह लाख लीटर से अधिक शराब और 12.86 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। 

विज्ञापन



सोमवार को संशोधित आधिकारिक आंकड़े में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश से 1.18 करोड़ रुपये की अवैध नगदी, 5.19 करोड़ रुपये कीमत की 3.01 लाख लीटर शराब और 12.86 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही इस पहाड़ी राज्य से 2.98 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें- GST मुद्दे को गुजरात चुनाव तक जिंदा रखना चाहती है कांग्रेस, बीजेपी हुई अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


 सूत्रों के अनुसार तथाकथित तौर पर इसका उपयोग चुनाव संबंधी कार्यों में किया जाना था। हिमाचल में मतदान 9 नवंबर को होना है। गुजरात में दो चरणों में 9 और 14 दिसंबर को मतदान होना है। यहां से अब तक 20 लाख रुपये की अवैध नगदी, 3.08 लाख लीटर शराब और 24.38 किलोग्राम सोना व अन्य बहुमूल्य धातुएं बरामद की गई हैं। इसके साथ ही गुजरात से टीम द्वारा 3650 पाउंड (करीब 3.11 लाख) जब्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed