फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   1.20 lakh deaths due to negligence in road accidents in 2020, average 328 daily: NCRB Data

हादसों में रोज 328 मौतें: लापरवाही के चलते हुई दुर्घटनाओं में बीते वर्ष 1.20 लाख लोग मारे गए

Sun, 19 Sep 2021 03:28 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 19 Sep 2021 03:28 PM IST
सार

लापरवाही के चलते हुए सड़क हादसों में बीते तीन सालों में 3.92 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। एनसीआरबी की वर्ष 2020 की रिपोर्ट में यह बात कही गई है।
 

विज्ञापन
1.20 lakh deaths due to negligence in road accidents in 2020, average 328 daily: NCRB Data
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में 2020 में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से 1.20 लाख लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा। समीक्षाधीन वर्ष में लॉकडाउन के बावजूद यह स्थिति रही। औसत रूप से देखें तो 2020 में हर रोज 328 लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई।

विज्ञापन


राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने 2020 के लिए अपनी वार्षिक 'क्राइम इंडिया' रिपोर्ट में यह खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार लापरवाही के कारण हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन साल के दौरान 3.92 लाख लोगों की जान गई है। जबकि 2020 में 1.20 लाख लोगों की मौत हुई। जबकि 2019 में 1.36 लाख और 2018 में 1.35 लाख मौतें हुई थीं।
विज्ञापन


हिट एंड रन के 1.35 लाख मामले
केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार देश में 2018 के बाद से 'हिट एंड रन' के 1.35 लाख मामले दर्ज किए गए हैं। अकेले 2020 में हिट एंड रन के 41,196 मामले सामने आए थे, जबकि 2019 में 47,504 और 2018 में 47,028 ऐसे मामले थे। आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक साल में देश भर में हर दिन औसतन हिट एंड रन के 112 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल होने के मामले 1.30 लाख हुए
सार्वजनिक मार्ग पर तेज गति से या लापरवाही से वाहन चलाने से घायल होने के मामले 2020 में 1.30 लाख, 2019 में 1.60 लाख और 2018 में 1.66 लाख थे, जबकि गंभीर चोट के मामले 2020 में 85,920, 2019 में 1.12 लाख और 2018 1.08 लाख थे।

रेल हादसों में मौतों के 521 मामले
इसी तरह देश भर में 2020 में रेल दुर्घटनाओं में लापरवाही से हुई मौतों के 52 मामले दर्ज किए गए। इससे पहले वर्ष 2019 में 55 और 2018 में 35 मामले दर्ज किए गए थे।

इलाज में लापरवाही से मौतों के 133 मामले
देश में 2020 के दौरान इलाज में लापरवाही के कारण मौतों के 133 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2019 में ये आंकड़ा 201 और 2018 में 218 था। रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में नागरिक निकायों की लापरवाही के कारण मौतों के 51 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 2019 में 147 और 2018 में 40 मामले कायम हुए थे। 2020 में अन्य लापरवाही के कारण मौतों के 6,367 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2019 में 7,912 और 2018 में 8,687 केस दर्ज हुए थे।

एनसीआरबी की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना महामारी के कारण देश में 25 मार्च 2020 से 31 मई 2020 तक लॉकडाउन रहा। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर आवाजाही बहुत सीमित हुई। इसके बावाजूद हादसों में तुलनात्मक रूप से कमी नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed