आज के दिन: केरल, असम और पुदुचेरी के मतदाता तय करेंगे अपनी सरकार; आईपीएल में लखनऊ और कोलकाता के बीच मुकाबला
नमस्कार! आज है गुरुवार, 9 अप्रैल। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज 9 अप्रैल 2026 को वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की सप्तमी है। आज दो राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही आईपीएल 2026 में कोलकता और लखनऊ के बीच मैच खेला जाएगा।
दो राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव
शुरुआत विधानसभा चुनाव से। आज असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव है। असम की 126, केरल की 140 और पुदुचेरी की 30 सीटों पर उम्मीदवारों अपनी किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी। असम में कुल 2.5 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.25 करोड़ पुरुष, 1.25 करोड़ महिलाएं और 343 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। 126 सीटों पर 722 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
वहीं, केरल में 140 सीटों के लिए 883 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य में कुल 2.71 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.32 करोड़ पुरुष, 1.39 करोड़ महिलाएं और 273 थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल हैं।
पुदुचेरी में 30 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जिनमें 5 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। पुदुचेरी में कुल 9.50 लाख मतदाताओं में करीब 4.46 लाख पुरुष, 5.03 लाख महिलाएं और 139 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
पीएम मोदी की आसनसोल में चुनावी रैली
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में 9 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी चुनावी रैली करेंगे। उनका यह संबोधन पोलो ग्राउंड स्टेडियम में होगा। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होने वाला है। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वहीं, दूसरे चरण की 142 सीटों पर चुनाव 29 अप्रैल को होना है।
विदेश मंत्री का मॉरीशस और यूएई दौरा
विदेश मंत्री एस जयशंकर 9 से 12 अप्रैल तक मॉरीशस और संयुक्त अरब अमीरात का दौरा करेंगे। इस दौरान वह 9वें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके साथ ही द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा के लिए मॉरीशस के नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "वे नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में मुख्य भाषण भी देंगे। इसके अलावा, विदेश मंत्री अन्य प्रतिभागी देशों के समकक्षों के साथ चर्चा करेंगे।" (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
आज से मनाया जाएगा 8वां पोषण पखवाड़ा
केंद्र सरकार मिशन पोषण 2.0 के तहत पूरे देश में 8वां पोषण पखवाड़ा आयोजित करने जा रही है। यह अभियान 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक चलेगा। इस बार का मुख्य विषय है - “जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क के विकास को अधिकतम करना”। इसी के साथ सरकार का लक्ष्य है कि बच्चों के शुरुआती बचपन (0-6 वर्ष) में उनके मस्तिष्क का सर्वोत्तम विकास सुनिश्चित किया जाए। ताकि उनकी शारीरिक, मानसिक क्षमता की मजबूत नींव तैयार हो सके। यह अभियान ‘कुपोषण मुक्त भारत’ के लक्ष्य को मजबूत करने के साथ-साथ जन-जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देगा।
सीएपीएफ जवानों की पुरानी पेंशन के मामले में सुनवाई
सीएपीएफ जवानों की पुरानी पेंशन (OPS) से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होगी। याचिकाकर्ता सीएपीएफ जवानों को भी ओपीएस का लाभ देने की मांग कर रहे हैं। है।
आईपीएल में कोलकाता और लखनऊ के बीच मुकाबला
आईपीएल में गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच मुकाबला है। यह मैच शाम के 7:30 बजे कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में खेला जाएगा।