फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   07 June 2026 Major Events

आज के दिन: वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति के भारत दौरे का आखिरी दिन, झारखंड में बैठक करेंगे भाजपा अध्यक्ष

Sun, 07 Jun 2026 02:18 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Sun, 07 Jun 2026 02:18 AM IST
सार

नमस्कार! आज है रविवार, 7 जून। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
 

विज्ञापन
07 June 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 7 जून 2026 को जेष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी है। आज वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के भारत दौरे का आखिरी दिन है। वहीं भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन झारखंड में बैठक करेंगे। 

विज्ञापन

रोड्रिगेज के भारत दौरे का आखिरी दिन
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज भारत के दौरे पर हैं। आज उनके इस दौरे का आखिरी दिन है। इस दौरे में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और निवेश, फार्मास्यूटिकल्स, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन और नवीकरणीय ऊर्जा पर वार्ता हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल के विदेश मंत्री का भारत दौरा
नेपाल के विदेश मंत्री शिसिर खनाल भारत के दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का आखिरी दिन हैं। इस साल की शुरुआत में पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली यात्रा है। 

विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष का झारखंड दौरा
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन झारखंड के दौरे पर हैं। इस दौरान वे रविवार को रांची में राज्यभर से आए सभी जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों, प्रदेश प्रवक्ताओं, सोशल मीडिया सेल पदाधिकारियों और विभिन्न मंच-मोर्चा के अध्यक्षों के साथ एक संयुक्त बैठक करेंगे।

एसआईआर से संबंधित विशेष शिविर
पंजाब में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाताओं की पूर्व मैंपिंग प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए, राज्य भर के सभी मतदान केंद्रों पर 7 जून को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। अब तक राज्य में 90 प्रतिशत के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 84.62 प्रतिशत पूर्व-एसआईआर मैंपिंग हो चुकी है। 

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस आज
आज विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा के महत्व को समझाना और सुरक्षित भोजन उपलब्ध हो सके, ये सुनिश्चित करना है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 दिसंबर 2018 को खाद्य सुरक्षा दिवस मनाने का फैसला लिया। जिसके बाद 7 जून की तारीख इस दिन को मनाने के लिए तय की गई। भारत सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 लागू किया है, जो देश के गरीब और वंचित वर्गों को सस्ती दरों पर खाद्यान्न उपलब्ध कराता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed