फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   07 April 2026 Major Events

आज के दिन: तीन राज्यों में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, धार्मिक स्थल पर महिलाओं से भेदभाव के मामले में सुनवाई

Tue, 07 Apr 2026 06:32 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Tue, 07 Apr 2026 06:32 AM IST
सार

नमस्कार! आज है  मंगलवार, 7 अप्रैल। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
 

विज्ञापन
07 April 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 7 अप्रैल 2026 को वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी है। आज असम, केरल और पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के प्रचार का अखिरी दिन है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट में धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के साथ भेदभाव के मामले पर सुनवाई होगी। इसके साथ ही आईपीएल में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला होगा।

विज्ञापन

पहले चरण का चुनाव प्रचार का आखिरी दिन
आज शाम 5 बजे से चुनावी राज्यों असम, केरल और पुदुचेरी में साइलेंस पीरियड लागू हो जाएगा। इस दौरान किसी भी तरह के चुनावी प्रचार या मतदाताओं को प्रभावित करने वाली सामग्री के प्रसारण पर पूरी तरह रोक रहेगी। जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126(1)(बी) के तहत मतदान होने से 48 घंटे पहले ‘साइलेंस पीरियड’ लागू हो जाता है। इस दौरान टीवी, रेडियो या अन्य किसी भी माध्यम से चुनाव से जुड़ी ऐसी सामग्री प्रसारित नहीं की जा सकती, जो मतदाताओं को प्रभावित करे। इन तीनों राज्यों में 9 अप्रैल को वोट डाले जाने हैं। नतीजे 4 मई को आएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के साथ भेदभाव के मामले में सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को नौ न्यायाधीशों की संविधान पीठ केरल के सबरीमाला मंदिर समेत विभिन्न धर्मों में और धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के साथ भेदभाव से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। दरअसल, सितंबर 2018 में, पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने 4:1 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए उस प्रतिबंध को हटा दिया था, जो 10 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं को केरल के सबरीमाला स्थित अय्यप्पा मंदिर में प्रवेश करने से रोकता था। शीर्ष अदालत ने कहा था कि सदियों पुरानी यह हिंदू धार्मिक प्रथा अवैध और असंवैधानिक है। इसी मामले में अब नौ जजों की संविधान पीठ सुनवाई करेगी। 

विज्ञापन

आरएसएस प्रमुख और मुख्यमंत्री योगी का वृंदावन दौरा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वृंदावन दौरे पर रहेंगे। यहां वह वंशीवट स्थित मलूकपीठ में जगद्गुरु मलूकदास की जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। संघ प्रमुख का 15 दिन में यह दूसरा दौरा है। वहीं, मुख्यमंत्री एक महीने में दूसरी बार यहां आ रहे हैं। 

बिहार में भाजपा का ‘गांव चलो–बस्ती चलो अभियान’
बिहार भाजपा अपने 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर ‘गांव चलो–बस्ती चलो अभियान’ शुरू करेंगी। यह अभियान 7 से 12 अप्रैल तक चलेगा। इसमें गैर-राजनीतिक युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। 

किसानों का पहला जोनल सम्मेलन आज
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से पूरे देश में क्षेत्रवार जोनल कॉन्फ्रेंस की व्यापक श्रृंखला शुरू की जा रही है।  जिसके तहत अप्रैल–मई 2026 में पश्चिम, उत्तर, पूर्व सहित सभी प्रमुख जोन में उच्चस्तरीय विचार-विमर्श होगा। पहला जोनल सम्मेलन 7 अप्रैल 2026 को जयपुर में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा के प्रतिनिधि भाग लेंगे। वहीं, 17 अप्रैल को लखनऊ में उत्तर भारत के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों- दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू‑कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, पंजाब और उत्तराखंड के लिए जोनल कॉन्फ्रेंस आयोजित होगी।

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला
आईपीएल में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच है। यह मुकाबला शाम 7: 30 बजे से गुवाहाटी में शुरू होगा। राजस्थान अब तक खेले गए दोनों मुकाबले जीतकर चार अंक के साथ अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। वहीं, मुंबई अपने दो मुकाबलों में से एक जीत और एक हार के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed