फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   05 July 2026 Major Events

आज के दिन: उद्धव ठाकरे करेंगे राम रक्षा आंदोलन, महिला टी20 विश्वकप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड का मुकाबला

Sun, 05 Jul 2026 06:05 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Sun, 05 Jul 2026 06:05 AM IST
सार

नमस्कार! आज है रविवार, 5 जुलाई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...

विज्ञापन
05 July 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 5 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी है। शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे दादर से राम रक्षा आंदोलन करेंगे। वहीं, आज महिला विश्व कप का फाइनल भी है। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला मेजबान इंग्लैंड से होगा।  

विज्ञापन

 

 

उत्तर प्रदेश के दौरे पर भाजपा अध्यक्ष

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान वे रविवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ चाय पर संवाद करेंगे। सुबह 9:30 बजे वह एनडीए नेताओं के साथ संयुक्त बैठक करेंगे। इसके बाद 10:30 बजे दोनों उप-मुख्यमंत्रियों से अलग-अलग चर्चा करेंगे। दोपहर 2:45 बजे राष्ट्र प्रेरणा स्थल में शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे वह बूथ अध्यक्ष शिवाजी रावत के आवास पर बूथ गतिविधियों पर चर्चा करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

विज्ञापन
विज्ञापन

उद्धव ठाकरे करेंगे राम रक्षा आंदोलन

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पांच जुलाई से 'राम रक्षा' आंदोलन शुरू करने का एलान किया है। पांच जुलाई को मुंबई के दादर स्थित हनुमान मंदिर में शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ता और समर्थक एकत्र होंगे। वहां हनुमान स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा और भाजपा से अयोध्या राम मंदिर में कथित दान गबन मामले की जिम्मेदारी लेने की मांग की जाएगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

महिला विश्व कप का फाइनल
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल रविवार को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच है। मुकाबला भारतीय समयानुसार रात आठ बजे शुरु होगा। ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को मात देकर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं, इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।   

राजद मनाएगी अपना स्थापना दिवस

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) हर साल 5 जुलाई को अपना स्थापना दिवस मनाती है। इस रविवार को पार्टी 30वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर बिहार के सभी जिला मुख्यालयों और प्रखंडों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य समारोहों में पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन भी करेंगे। 

लंबित ट्रैफिक चालान के निपटारे के लिए लगेगी वीकेंड ट्रैफिक कोर्ट

दिल्ली जिला न्यायालय और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस रविवार से राजधानी में 'वीकेंड ट्रैफिक कोर्ट' की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य लंबित ट्रैफिक चालानों का त्वरित निस्तारण कर लोगों को बार-बार अदालतों के चक्कर लगाने से राहत देना है। इसके तहत तीस हजारी, पटियाला हाउस, साकेत, द्वारका, रोहिणी और कड़कड़डूमा समेत दिल्ली के 11 जिला न्यायालय परिसरों में 22 विशेष ट्रैफिक कोर्ट बेंच बनाई जाएंगी। ये अदालतें प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार और सभी रविवार को संचालित होंगी। सुनवाई दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। (संंबंधित खबर यहां पढ़ें) 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed