ये धमाकेदार जोक्स आपको कर देंगे लोटपोट, पढ़िए अब तक के सबसे मजेदार चुटकुले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------
पुजारी - क्या तुम दोनों फेसबुक पर अपना स्टेटस
मैरिड करने के लिए तैयार हो?
लड़का और लड़की एक साथ बोले- हां
पुजारी - तो फिर यह विवाह संपन्न हुआ...!!!
पप्पू - पापा, मुझे बाजा दिला दो।
पापा - नहीं तुम सबको तंग करोगे।
पप्पू - नहीं करूंगा पापा।
जब सब सो जाएंगे तभी बजाऊंगा...!!!
टीचर - तुम देर से क्यों आए?
बच्चा - सड़क पर लगे बोर्ड के कारण।
टीचर - कैसे बोर्ड के कारण?
बच्चा - जिस पर लिखा है, 'आगे स्कूल है, कृपया धीरे चलें'...!!!
लेडी डॉक्टर - तुम रोज सुबह क्लिनिक के बाहर खड़े
होकर औरतों को क्यों घूरते हो?
.
.
.
संता - जी, आप ही ने बाहर लिखा है, 'औरतों को
देखने का समय सुबह 9 से 11...!!!
एक स्टूडेंट भगवान से बोला - रुपये की कीमत 68 तक
पहुंचाई,
पेट्रोल की 80 तक, दूध की 50 और प्याज की 100
तक!
पर फिर भी आपका लाख-लाख शुक्र है भगवान,
पासिंग मार्क्स आज भी 35 ही रखे...!!!
मोहन (अपने दोस्तों से शेखी बघारते हुए) - मैंने एक
ही दिन में शेर की गर्दन तोड़ दी,
चीते के दो टुकड़े कर दिये और एक हाथी की टांग
तोड़ दी।
दोस्त (हैरानी से) - फिर क्या हुआ?
मोहन - हुआ क्या? दुकानदार ने अपने खिलौनों की
तोड़फोड़ के जुर्म में मुझे जेल भिजवा दिया...!!!
एक स्टूडेंट ने फेसबुक पर स्टेटस अपडेट किया - यहां
क्लास चल रही है और मैं ऑनलाइन हूं! हाहाहा...
टीचर ने कमेंट किया - बेटा टेस्ट में जीरो मिला है,
आकर देखोगे या मैं टैग करूं...!!!