फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Humour ›   jokes-read-funny-hindi-jokes-viral-on-social-media

जंगल में जा रहे पप्पू को सांप ने काटा...ऐसे मजेदार जोक्स जो आपको कर देंगे लोटपोट

Mon, 31 Dec 2018 06:23 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 31 Dec 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
jokes-read-funny-hindi-jokes-viral-on-social-media
1 - फोटो : YouTube

हंसी आजकल बड़ी महंगी हो रही है। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम हंसना भूल गए हैं और हमेशा तनाव में रहने लगे हैं। हालांकि हमारी जिंदगी में हंसी को बरकरार रखने का काम करते हैं चुटकुले। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...  

विज्ञापन


बच्चा पुरानी एल्बम देखते हुए

मम्मी ये फोटो में तुम्हारे साथ कौन है?

मम्मी: ये तेरे पापा हैं।।

बच्चा: तो हम इस गंजे के साथ क्यों रहते हैं। 

------------- 

एक ऑटो वाले की शादी हो रही थी…

जब उसकी दुल्हन फेरों के वक्त उसके पास बैठी तो वह बोला, 
थोड़ा पास होकर बैठो, अभी एक और बैठ सकती है।

फिर क्या था मण्डप में ही…
दे चप्पल दे चप्पल

-------------

एक बार क्लास में मैडम ने बच्चों से एक सवाल पूछा...

मैडम: तुम सब में से सबसे बहादुर कौन है बच्चों?

मैडम का सवाल सुन के सारे बच्चों ने हाथ उठा दिए, यह देख मैडम ने एक और सवाल पूछा...

मैडम: अच्छा बताओ, अगर तुम्हारे स्कूल के सामने कोई बम रख दे तो तुम क्या करोगे?

मैडम का सवाल सुन पप्पू ने हाथ उठाया और बोला...

पप्पू: मैडम जी एक, दो मिनट देखेंगे अगर कोई ले जाता है तो ठीक है, नहीं तो स्टाफरूम में रख देंगे! 

Trending Videos

jokes-read-funny-hindi-jokes-viral-on-social-media
Jokes

पहले एक ने रैड लाइट जंप की,
पीछे से 5 और ने की।

पुलिस ने पहले को छोड़कर सभी का चालान काटा।

बाकियों ने पूछा: 'इसे क्यों छोड दिया?'

इंस्पेक्टर: यह हमारा ही आदमी है ये वापस जाएगा...
रैड लाइट जंप करेगा और तुम जैसे 4-5 को फिर फंसवाएगा।
हमें भी तो टार्गेट पूरे करने होते हैं।। 

------------- 

पत्नी अंग्रेजी की किताब पढ़ रही थी.

उसने अपने पति से पूछा:
अजी सुनिए, ये Complete और Finish में क्या फर्क होता है?

पति:
अगर शादी सही लड़की से हो गयी तो समझो की जिंदगी Complete
और अगर गलत लड़की से हो गयी तो समझो की जिंदगी Finish… 

------------- 

सरदार- स्टेशन जाने का कितना लोगे??

रिक्शावाला- 50

सरदार- 20 ले लो..

रिक्शावाला- 20 में कौन ले के जाएगा??

सरदार- तुम पीछे बैठो हम लेके जाएगा!!! 

विज्ञापन
विज्ञापन

jokes-read-funny-hindi-jokes-viral-on-social-media
sc

अब ये भी पति की गलती है...

पत्नी- मैं कुछ सालों से करवा चौथ का व्रत नही रख रही हूं, फिर भी देख रही हूं आप पूरे स्वस्थ हैं।

पति- इसमें क्या है, मैं अपने स्वास्थ्य का खुद ख्याल रखता हूं और नियम से चलता हूं।

पत्नी- मुझे बेबकूफ मत समझो।
साफ-साफ बताओ, कौन है वो चुड़ैल जो तुम्हारे लिये करवा चौथ का व्रत रखती है।

पति- अब तक बेहोश है। 

-------------

पप्पू जंगल में जा रहा था तभी एक सांप ने पैर पर काट लिया।
पप्पू को गुस्सा आया और टांग आगे करके बोला, 'ले काट ले जितना काटना है काट ले।'
सांप ने फिर तीन-चार बार काटा और थक कर बोला, 'अबे तू इंसान है भूत?'
पप्पू, 'मैं तो इंसान ही हूं लेकिन साले मेरा यहां पैर नकली है।'

विज्ञापन

jokes-read-funny-hindi-jokes-viral-on-social-media
जोक

बीवी बादाम खा रही थी
पति बोला मुझे भी टेस्ट कराओ...

बीवी ने एक बादाम दे दिया
पति : बस एक

बीवी हां, बाकी सबका भी ऐसा ही टेस्ट है। 

------------- 

पति व्हिस्की का एक ग्लास बनाता है
और पत्नी से कहता है: लो पियो इसे

पत्नी व्हिस्की चखती है, फिर कहती है:
छी...छी... कितनी कड़वी है।

पति: और तू सोचती है कि मैं रोज अय्याशी करता हूं।।
जहर के घूंट पीता हूं जहर के।।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed