खुशी और अफसोस की मिक्स फीलिंग कब आती है? पढ़िए मजेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------------------
एक दोस्त - आज कुछ तूफानी करते हैं!
.
दूसरा दोस्त - चल फिर...
.
भाभीजी को तेरी बाहरवाली के बारे में बताते हैं...!!!
आदमी ही आदमी का स्वभाव जानता है...
.
जैसे कि...
.
ग्राहक - एक लेडिज ड्रेस चाहिए!
.
दुकानदार - बीवी के लिए चाहिए या
कोई और अच्छी सी दिखाऊं...!!!
पहला दोस्त - खुशी और अफसोस की मिक्स फीलिंग कब आती है?
.
दूसरा दोस्त - मुझे क्या पता, तू ही बता दे।
.
पहला दोस्त - जब स्कूल में साथ पढ़ी हुई लड़की बोल दे कि
मैं उन दिनों तुमको बहुत पसंद करती थी...!!!